पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता का नि’धन, राजद में शोक की लहर, पार्टी कार्यालय में झुका झंडा

समाजवादी नेता और पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता का गुरुवार को नि’धन हो गया। उन्होंने अपने पुत्र पूर्व मंत्री व राजद के प्रधान महासचिव आलोक मेहता के आवास पर लगभग साढ़े तीन बजे अंतिम सांस ली। उनकी उम्र लगभग 93 वर्ष की थी।

वैशाली जिले के महुआ के मिर्जागर गांव वासी श्री मेहता समाजवादी विचारधारा के बड़े नेताओं में एक थे। उन्होंने 1962 में पहली बार जन्दाहा से विधानसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उसके बाद दोबारा जीते तो 1969 में संविद सरकार में राज्य मंत्री बनाये गये। उसके बाद 1980 में फिर चुनाव जीते और तब से वर्ष 2000 तक लगातार जन्दाहा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे।

बिहार में जब 1990 में लालू प्रसाद के नेतृत्व में जनता दल की सरकार बनी तो उन्हें ऊर्जा मंत्री बनाया गया। उसके बाद 1995 में फिर उन्हें वन एवं पर्यावरण मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। समाजवादी नेता की पुत्री और जदयू की प्रदेश महासचिव प्रो. सुहेली मेहता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हाजीपुर के कोनहरा घाट पर किया जाएगा। उनके नि’धन पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शोक जताया है।

अंतिम संस्कार हाजीपुर के कोनहरा घाट पर होगा पटना। पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता का नि’धन गुरुवार को अपने पुत्र पूर्व मंत्री व राजद के प्रधान महासचिव आलोक मेहता के आवास पर लगभग साढ़े तीन हुआ। वे 93 वर्ष के थे। वैशाली जिले के महुआ के मिर्जागर गांव के निवासी थे। समाजवादी नेता की पुत्री व जदयू की प्रदेश महासचिव प्रो. सुहेली मेहता ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को हाजीपुर के कोनहरा घाट पर होगा।

उच्च आदर्शों के लिए जाने जाते रहे तुलसी : मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री और समाजवादी नेता तुलसी दास मेहता के नि’धन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि तुलसी दास मेहता कुशल राजनेता और प्रखर समाजवादी नेता थे। अपने मृदुभाषी स्वभाव और राजनीति में अपने उच्च आदर्शों के लिए सदैव जाने जाते रहे। वह अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय भी रहे। मुख्यमंत्री ने मैंगल्स रोड स्थित आवास जाकर स्व. मेहता के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि स्व. मेहता का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा।

राजद में शोक की लहर पार्टी का झंडा झुका पटना। पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता के नि’धन पर राजद कार्यालय में पार्टी का झंडा झुका दिया गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह सहित कई नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी शोक व्यक्त किया और एम्स में भर्ती अलोक मेहता को फोन कर उन्हें सांत्वना दी। इसी के साथ पार्टी कार्यालय में भी शोकसभा कर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। विधायक तेज प्रताप यादव और सांसद मीसा भारती ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नि’धन से सामजवादी आंदोलन को बड़ा झटका लगा है। प्रदेश अध्यक्ष डा. रामचन्द्र पूर्वे के अलावा पार्टी नेता अशोक कुमार सिंह, डा. तनवीर हसन, चितरंजन गगन, चन्देश्वर प्रसाद सिंह, भाई अरुण, निराला यादव और नंदू यादव उनके नि’धन पर संवेदना प्रकट की है।

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय चौधरी ने पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता के नि’धन पर शोक प्रकट किया है। श्री चौधरी ने कहा कि तुलसीदास के नि’धन की सूचना से मर्माहत हैं। उनका जीवन सादगीपूर्ण था। वे जन समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रयासरत रहते थे।

रालोसपा प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता के नि’धन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि वह समाजवादी धारा के महत्वपूर्ण नेता थे। पार्टी नेता शंकर झा आजाद, वृषिण पटेल, डा. विनोद यादव, फजल इमाम मल्लिक और राजेश यादव ने भी उनके नि’धन पर शोक जताया है।

राज्यपाल ने गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की पटना। राज्यपाल फागू चौहान ने बिहार के पूर्व मंत्री व वयोवृद्ध समाजवादी नेता तुलसी दास मेहता के नि’धन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। श्री चौहान ने कहा कि स्व. मेहता ने मंत्री के रूप में बिहार के विकास के प्रयास के साथ-साथ, समाज में समता, शांति व भाईचारा के लिए आजीवन कार्य किया।

जदयू नेताओं ने भी जताया शोक पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता के नि’धन पर प्रदेश जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने गहरा दुख जताया। जदयू महासिचव प्रो. नवीन आर्या, अनिल कुमार, महासचिव डा. सुनील सिंह, नंदकिशोर कुशवाहा, छोटू सिंह आदि ने भी शोक जताया। ‘हम’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने तुलसी दास मेहता के नि’धन पर शोक व्यक्त किया है।

सुशील मोदी, नंद किशोर व मंगल ने जताया शोक उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पूर्व मंत्री तुलसीदास मेहता के नि’धन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। कहा कि अपने लंबे राजनीतिक जीवन में तुलसीदास मेहता समाज के दबे, कुचले व कमजोर वर्गों से जुड़े रहे। पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने भी गहरी संवेदना व्यक्त की है। जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी शोक जताया।

पूर्व मंत्री मेहता के नि’धन पर कांग्रेस ने जताया दुख पटना। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने पूर्व मंत्री तुलसी दास मेहता के नि’धन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। डा. झा ने कहा कि श्री मेहता के नि’धन से बिहार को राजनीतिक व सामाजिक क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, सुबोध कुमार, कपिल यादव आदि शामिल हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *