आज लगेगा साल का पहला सूर्यग्रहण, आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा

सूर्य ग्रहण को कब, कहां और कैसे देखें? Solar Eclipse, Surya Grahan 2021 जिसे भारत में सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है, यह पूरे भारत देश में दिखाई नहीं देगा। लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्से ही इसे देख पाएंगे। साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को लगने वाला है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाएगा और तीन खगोलीय पिंडों के साथ एक दूसरे के बिल्कुल अनुरूप होने से सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक पहुंचने से अवरुद्ध हो जाएगा।

यह ग्रहण रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखाई देने वाला है। नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार, सौर ग्रहणों में चंद्रमा पृथ्वी के इतना करीब नहीं होता है कि वह ग्रह से सूर्य के दृश्य को पूरी तरह से अवरुद्ध कर सके, इससे चंद्रमा के चारों ओर सूर्य के प्रकाश का एक ऐसा तेज बनता है जो अंगूठी जैसा प्रतीत होता है।

Surya Grahan June 2021 को भारत के अन्य क्षेत्रों के लोग लाइव वेबकैम के माध्यम से ग्रहण देख सकते हैं। इस दुर्लभ स्तिथि को देखने के लिए लोगों को सूर्य ग्रहण देखने वाले सुरक्षात्मक चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

नासा के अनुसार कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के कुछ हिस्सों में यह ग्रहण देखा जा सकेगा। न्यूयॉर्क, वाशिंगटन डीसी, लंदन और टोरंटो जैसे शहरों में इसका आंशिक ग्रहण दिखाई देगा। न्यूयॉर्क में सूर्य का 70% से अधिक कवरेज देखा जा सकेगा।

पिछले महीने भी सुपर ब्लड मून के रूप में एक खगोलीय घटना देखी गई थी। 10 जून को लगने वाले ग्रहण के बाद लोगों को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को देखने को मिलेगा। यह भी भारत में दिखाई नहीं देगा। दक्षिण अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, हिंद महासागर के कुछ हिस्सों और अंटार्कटिका के लोगों को 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *