सुल्तानगंज से गंगा जल बोझकर बाबाधाम जाना हुआ आसान, देवघर के लिए रोज चलेगी ट्रैन

12 से देवघर के लिए सुल्तानगंज से चलेगी डेमू ट्रेन, पटना आना भी होगा आसान : देवघर जाना अब बेहद आसान होगा। इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। यह ट्रेन सुल्तानगंज से 12 अप्रैल से चलनी शुरू होगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मशीन से टिकट मिलेगा। इस बारे में स्टेशन प्रबंधक दीपक कुमार ने बताया कि देवघर-सुलतानगंज स्पेशल ट्रेन का परिचालन 12 अप्रैल से शुरू होगा। श्रावणी मेले में सुल्तानगंज से हर साल लाखों श्रद्धालु देवघर जाते हैं। यह भक्त सड़क मार्ग से ही आते थे। अब उन्हें ट्रेन की यात्रा की भी सुविधा मिलेगी। सुल्तानगंज से देवघर के बीच डीएमयू ट्रेन चलेगी।

सुल्तानगंज से देवघर की डीएमयू ट्रेन 03634 होगी। जबकि देवघर से सुल्तानगंज आने वाली गाड़ी 03633 नंबर है। सुल्तानगंज से ट्रेन सुबह 6.20 बजे रवाना होगी। अकबरनगर 6.35 बजे पहुंचेगी। फिर सुबह 6.36 बजे रवाना होगी। नाथनगर सुबह 6.52 बजे पहुंचेगी, जहां से 6.53 बजे रवाना होगी। ट्रेन भागलपुर सुबह 7.05 बजे पहुंचेगी और 7.20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बांका 9.50 बजे पहुंचेगी। सुबह 10.08 बजे खुलेगी। सुबह 10.37 बजे कटोरिया पहुंचेगी और 10.38 बजे प्रस्थान करेगी। सुबह 10.56 बजे चांदन पहुंचेगी और 10.57 बजे आगे बढ़ेगी। ट्रेन दोपहर 12.10 बजे देवघर पहुंचेगी। देवघर से सुल्तानगंज के लिए डीएमयू देवघर से शाम 3.15 बजे चलेगी।

बांका शाम 4.40 बजे पहुंचकर 4.45 बजे खुलेगी। भागलपुर शाम 7.04 बजे पहुंचेगी और 7.15 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा अब बांका-राजेंद्र नगर इंटर सिटी हफ्ते में छह दिन चलेगी। आज से इसकी शुरुआत हो चुकी है। रेलवे बोर्ड से बांका सांसद गिरधारी यादव ने बांका-पटना रूट पर यात्रियों की परेशानी को लेकर मांग की थी। बोर्ड ने बांका-राजेंद्रनगर इंटर सिटी सप्ताह में छह दिन चलाने की स्वीकृति दे दी है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *