16 March 2025

अभी-अभी : सुप्रीम कोर्ट से CM नीतीश को झटका, सुनील सिंह को दोबारा एमएलसी बनाने का आदेश हुआ जारी

PATNA (Supreme Court shock CM Nitish Kumar, Sunil Singh MLC again order was issued) :अभी-अभी इस वक्त की एक बड़ी खबर सुप्रीम कोर्ट से सामने आ रही है बताया जा रहा है कि राजद के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह, जिनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी, उनके मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जबर्दस्त झटका दिया है। साथ ही कहा है कि उनकी सदस्यता को दोबारा बहाल किया जाए। सुनील कुमार सिंह पर आरोप था कि उन्होंने नीतीश कुमार का मजाक उड़ाते हुए उनकी मिमिक्री की थी। इसके बाद उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बिहार विधान परिषद से उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया गया था। लेकिन आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि सुनील कुमार सिंह ने जो कहा और किया था वह अशोभनीय जरूर था लेकिन इतना बड़ा गुनाह नहीं था जिसके कारण उन्हें इतनी बड़ी सजा दी जाए और उनकी सदस्यता को रद्द कर दिया जाए।

कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए आदेश दिया है और बिहार विधान परिषद की आचार समिति को कहा है कि आपने जो सदस्यता रद्द को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था उसे रद्द कीजिए। इतना ही नहीं कोर्ट ने यह भी कहा कि बिहार विधान परिषद द्वारा जुलाई 2024 से लेकर अब तक सुनील सिंह का जो निष्कासन किया था उसे निष्कासन के बदले निलंबन माना जाए।

आखिर सुनील कुमार सिंह ने क्या कहा था

बताते चलें कि सुनील कुमार सिंह ने नीतीश कुमार का मजाक उड़ाते हुए पालटू शब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद से सदन में जमकर हंगामा हुआ था। सुनील कुमार सिंह से सदन में खेत प्रकट करने के लिए भी कहां गया लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया।

सुनील कुमार सिंह को राबड़ी देवी का मुंह बोला भाई और लालू प्रसाद यादव का करीबी रिश्तेदार माना जाता है। वह समय मिलने पर खुलकर नीतीश कुमार का विरोध करते रहे हैं। राजद चाहे नीतीश कुमार के साथ सत्ता पक्ष में रहे या विपक्ष में सुनील कुमार सिंह नीतीश कुमार पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते।

उल्लेखनीय है कि सुनील कुमार सिंह को साल 2020 में राष्ट्रीय जनता दल के कोटे से एमएलसी बनाया गया था और वर्तमान समय में वे राजद कोषा अध्यक्ष भी हैं। सुनील कुमार सिंह 2003 से बिस्कोमान का अध्यक्ष रूठ चुके हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *