10 जून को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इसी दिन मनेगा वट सावित्री का व्रत पूजन

चंद्र ग्रहण के बाद अब लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण, जानिए ये ग्रहण कब और कहां देगा दिखाई : 26 मई को साल का पहला चंद्र ग्रहण देखा गया। अब इसके 15 दिन बाद यानी 10 जून को सूर्य ग्रहण का नजारा देखने को मिलेगा। ये साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा जो ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। खास बात ये है कि इस दिन वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat 2021) और शनि जयंती (Shani Jayanti) भी है। खगोलशास्त्रियों के मुताबिक यह वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा जो कनाडा, एशिया, रूस, ग्रीनलैंड, यूरोप और उत्तरी अमेरिका में देखा जाएगा। जानिए ग्रहण से संबंधित पूरी डिटेल…

10 जून को लगने वाला सूर्य ग्रहण कैसा होगा?  10 जून को वलयाकार सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण की सर्वाधिक लम्बी अवधि 3 मिनट और 44 सेकण्ड की होगी। वलयाकार सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्र सूर्य के 97% भाग को इस प्रकार से ढक लेता है कि सूर्य बीच में से ढका हुआ प्रतीत होता है लेकिन उसके किनारे का भाग प्रकाशवान रहता है। जिससे सूर्य इस दौरान रोशनी का एक छल्ला या अंगूठी बनता हुआ दिखाई देता है। ऐसा दृश्य कुछ ही पलों के लिए होता है।

सूर्य ग्रहण कहां देगा दिखाई? वलयाकार सूर्य ग्रहण कनाडा, ग्रीनलैंड और रूस के कई क्षेत्रों में दिखाई देगा। आंशिक सूर्य ग्रहण उत्तर अमेरिका के अधिकांश भागों, यूरोप और उत्तर एशिया में कुछ जगहों पर दिखाई देगा। टोरंटो, न्यूयॉर्क, ग्रीनलैंड में नूक, वाशिंगटन डी सी, लंडन, याकुतस्क आदि कुछ प्रसिद्ध शहरों में आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण कहां नहीं देगा दिखाई? यह सूर्य ग्रहण भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, फिजी, श्रीलंका, नेपाल, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के देशों से दिखाई नहीं देगा।

4 दिसंबर को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: साल 2021 में दो ही सूर्य ग्रहण हैं। जिसमें दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को लगेगा। इस ग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाएगा। भारत से ये ग्रहण दिखाई नहीं देगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *