तीन दिन पहले सुशांत सिंह राजपूत की एक्स-मैनेजर दिशा सलियन ने भी किया था खुदकुशी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी जानकारी उनके नौकर ने पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है। कुछ समय पहले सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सलियन ने भी मुंबई में 12वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। बताया जा रहा था कि वह अपने मंगेतर संग मुंबई के मलाड में रहती थीं। घटना की जानकारी मिलते ही उन्हें बोरिवली के हॉस्पिटल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। आत्महत्या के पीछे अभी कोई भी वजह सामने नहीं आई है। बॉलीवुड इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है। कई सेलेब्स ने काम न मिलने के चलते खुदकुशी की है। 

दिशा की मौत पर सुशांत सिंह राजपूत ने शोक जताया था। हालांकि, यह साल बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रहा। कई बड़े सितारों के निधन की खबर सुन फैन्स काफी परेशान हैं। इससे पहले ‘क्राइम पेट्रोल’ एक्ट्रेस प्रेक्षा मेहता ने भी पंखे से लटककर खुदकुशी की थी। 

बताते चलें कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी पहली फिल्म से ही दर्शकों का दिल जीत लिया था और यह साबित भी कर दिया था कि उनमें टैलेंट की कमी नहीं है। 34 साल के डैशिंग सुशांत आखिरी बार 2019 में आई फिल्म ‘छिछोरे’ में नज़र आए थे। फैन्स उनको दोबारा पर्दे पर देखने को लेकर काफी बेकरार थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *