राबड़ी देवी को सुशील मोदी ने दिया ओपन चैलेंज, बताएं मेरी अवैध संपत्ति

पटना: अवैध संपत्ति के मामले में राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पति लालू प्रसाद यादव जेल में बंद हैं। भ्रष्टाचार का आरोप लगातार लालू परिवार पर लग रहा है, इस पर पलटवार करते हुए राबड़ी देवी ने सुशील मोदी पर भी अवैध संपत्ति के आरोप लगाए हैं। राबड़ी ने सृजन घोटाले में सुशील मोदी की संलिप्तता बताई है, जिस पर सुशील मोदी ने राबड़ी देवी को खुली चुनौती दे डाली है। सुशील मोदी ने कहा है कि उनका नार्को टेस्ट कराया जाए, वो इसके लिए तैयार हैं।

राबड़ी का आरोप- सुमो की विदेशों में है संपत्ति: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने आरोप लगाया है कि सुशील मोदी की संपत्ति तेजी से बढ़ रही है। देश से लेकर विदेशों तक सुशील मोदी की संपत्ति है। इसकी सीबीआई से जांच होनी चाहिए। राबड़ी का दावा है कि लोदीपुर, राजेंद्र नगर और कंकड़बाग बाइपास पर सुशील मोदी की संपत्ति है। एक मॉल भी है।

सुमो का जवाब: राबड़ी मेरी संपत्ति की जांच करा सकतीं हैं। अगर, मेरी कोई अवैध संपत्ति मिली तो मैं उनके नाम यानी राबड़ी देवी के नाम करने को तैयार हूं।
 

 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *