सुशील मोदी को मिला बिहार का जिम्मा, मोदी-अमित शाह ने दिया फ्री हैंड, नीतीश के खिलाफ बनाया चेहरा

PATNA- बिहार में एक कहावत है कि बिल्ली के भाग्य से छप्पर पर टंगी सींका टूट जाती है। कुछ ऐसा ही बिहार भाजपा में दिखने को मिल रहा है। बताया जाता है कि बिहार में भाजपा-जदयू की सरकार टूटने के बाद एक बार फिर से सुशील मोदी की किस्मत चमकने वाली है। ताजा अपडेट के अनुसार सुशील मोदी को दिल्ली भेजने के बाद एक बार फिर से बिहार का जिम्मा सौंपा गया है।

सूत्रों की माने तो पीएम मोदी और अमित शाह ने नीतीश कुमार के खिलाफ फ्री हैंड देने का वादा किया है। यही कारण है कि सरकार टूटने के बाद से सुशील मोदी लगातार नीतीश सरकार के खिलाफ हमलावर नजर आ रहे हैं। हरेक दिन एक के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस करते हैं। सरकार की आलोचना करते हैं। इतने से भी मन नहीं भरता है तो फेसबुक पर वीडियो जारी करते हैं।

बताते चले कि पिछली बार महागठबंधन की सरकार बनने के बाद सुशील मोदी ने टोटल 45 पीसी किए। परिणामस्वरूप नीतीश कुमार ने महागठबंधन से नाता तोड़़ लिया। भाजपा आलाकमाना का मानना है कि इस बार भी बहुत जल्द कुछ ऐसा ही होने वाला है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *