पाप मर रहे हें उन्हें बचा लो… एक भी डाक्टर नहीं आया, स्वास्थ्य मंत्री पर फूटा बिटिया का गुस्सा

काेराेना अब डराने लगा है। मंगलवार को राज्य में फिर 2844 नए मरीज मिले। इनमें 1049 रांची के हैं। रांची के छह व्यक्तियों सहित कुल 29 मौतें भी हुईं। इधर, बेड न मिलने से एंबुलेंस में ही मरीज तड़प-तड़प कर जान दे रहे हैं। मंगलवार काे रांची सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निरीक्षण के बीच एंबुलेंस में ही काेराेना संक्रमित हजारीबाग के पवन गुप्ता की माैत हाे गई। तभी परिजनों की स्वास्थ्य मंत्री पर नजर पड़ी ताे बेटी का गुस्सा फूट पड़ा। कहा-मार डाला मेरे पिता काे। मंत्री जी, हम डाॅक्टर-डाॅक्टर चिल्लाते रह गए। काेई डाॅक्टर नहीं अाया। यहां की व्यवस्था इतनी खराब है। तड़प-तड़पकर लाेग मर रहे हैं। क्या मेरे पापा काे वापस कर पाएंगे। उधर, चडरी तालाब के पास भी एक व्यक्ति की माैत हाे गई। अासपास के लाेगाें ने बताया कि वह काफी देर से खांस रहा था। सांस लेने में परेशानी हाे रही थी। समय पर इलाज न मिलने से उसकी माैत हाे गई।

बिरसा चाैक स्थित एक निजी अस्पताल ने काेराेना संक्रमित बरियातू काॅलाेनी की एक महिला का शव परिजनाें काे साैंप दिया। परिजन अंितम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस पहुंची। रिम्स के कर्मचारियाें काे बुलाया गया। फिर काेविड नियमाें के तहत अंितम संस्कार कराया गया।

हजारीबाग के पवन गुप्ता का हजारीबाग में ही इलाज चल रहा था। तबीयत में सुधार नहीं हुअा ताे परिजन उन्हें एंबुलेंस से रांची ले अाए। उन्हें सांस लेने में परेशानी हाे रही थी। परिजन उन्हें लेकर रांची के एक निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां बेड खाली नहीं मिला तो सदर अस्पताल लेकर अाए। इससे पहले की बेड का इंतजाम होता, एंबुलेंस में ही उनकी माैत हाे गई। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस घटना ने मुझे झकझाेर दिया है। मैंने सिविल सर्जन काे पूरे मामले की जांच कर 48 घंटे में रिपाेर्ट देने काे कहा है कि किसकी लापरवाही से माैत हुई।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *