UPSC परीक्षा में बिहार का प्रकाश झा बना आल इंडिया टापर, मुजफ्फरपुर के लाल को IES में मिला 1 रैंक

मुजफ्फरपुर के तपन को ईसी ब्रांच में देश में पहला स्थान, इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज : शहर के तपन प्रकाश झा ने यूपीएससी की ओर से आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज की परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन ब्रांच में देशभर देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। वह मूलरूप से गायघाट प्रखंड के रामनगर गांव के हैं। फिलहाल, तपन डीआरडीओ हैदराबाद में साइंटिस्ट हैं। यह उनका दूसरा प्रयास था। वे अपनी चॉइस के तहत अब डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशंस में योगदान करेंगे।

उन्होंने बताया कि कुल 4 ग्रेड ग्रेड में परीक्षा होती है। इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशंस से 95 का चयन हुआ है। टॉप-25 अभ्यर्थी की सूची जारी हुई है। सभी ब्रांच को मिलाकर कुल 347 सीटें थीं। कोरोना के कारण परिणाम जारी करने में कुछ देरी हुई है। तपन ने बताया, उनका फोकस शुरू से सेल्फ स्टडी पर पर रहा है। यही उनकी सफलता का राज है।

इंजीनियरी सेवा परीक्षा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित होती है। इसके माध्यम से विभिन्न सरकारी संस्थाओं (जैसे भारतीय रेल, बीएसएनएल आदि) में इंजीनियरों की भर्ती होती है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *