नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लेने का मन बना रहे है तो आपके लिए एक अच्छी कखबर हैं। दरअसल अभी Tata Harrier Ev पर आपको काफी तगड़ा डिस्काउंट कंपनी की तरफ से देखने मिल रहा है यह ऑफर सिर्फ जुलाई के महीने के लिए रहने वाला है। इसीलिए आप इस कार की पूरी जानकारी जानिए और ऑफर की पूरी जानकारी भी हमने आपको दी हुई है।
गजब का है डिज़ाइन
Tata Harrier Ev का डिजाइन बिल्कुल नया और मॉडर्न है। इसमें बोल्ड ग्रिल और LED हेडलाइट्स दी गई हैं जो इसे रोड पर स्टाइलिश बनाती हैं। SUV का साइज बड़ा है और इसमें 18 इंच के अलॉय व्हील्स लगे हैं। रियर में LED टेल लाइट्स और स्पोर्टी बंपर मिल जाते है।
627km तक की रेंज
Tata Harrier Ev में हमे दो बैटरी ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमे 65kWh और 75kWh मॉडल मिलते है। इसका 75kWh वाली बैटरी मॉडल 627 km तक रेंज देता है जो लंबे सफर के लिए परफेक्ट है। वही इसका 65kWh वाला बैटरी मॉडल 500 km तक रेंज देता है जो शहर में इस्तेमाल के लिए काफी बढ़िया है। कार को 7.2W AC चार्जर से 10.7 घंटे में चार्ज किया जा सकता हैं। वही 120kW DC फास्ट चार्जर सिर्फ 25 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज कर देता है।
इंटीरियर के शानदार फीचर्स
Tata Harrier Ev के इंटीरियर बहुत प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर है। इसमें हमे एक 14.53 इंच की बड़ी टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दी गई है साथ ही डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी है जो जरूरी जानकारी दिखाता है। कार में पैनोरमिक सनरूफ और एंबिएंट लाइटिंग मिलती है जिससे केबिन की खूबसूरती और बढ़ जाती है। कार में वेंटिलेटेड और पावर सीट्स दी गयी है जो लंबी यात्रा में आराम देती हैं। इंटीरियर में 10 स्पीकर वाला JBL साउंड सिस्टम म्यूजिक का मजा दोगुना कर देता है।
यह भी पढ़े – आज भी देश की बेस्ट सेडान है Suzuki Dzire तगड़ा 32km माइलेज सिर्फ इतनी कीमत से
सेफ्टी फीचर्स
इस SUV के सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इसमें हमे कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। कार में 6 एयरबैग्स, ABS EBD और ESP जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसी के साथ 360 डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर्स पार्किंग को आसान बनाते हैं। लेन चेंज अलर्ट और फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग जैसे फीचर्स से ड्राइविंग और सेफ हो जाती है।
Tata Harrier Ev पर जुलाई ऑफर
भारत के बाजार में Tata Harrier Ev की कीमतें आपको 21.50 लाख रूपए एक्स शोरूम से देखने के लिए मिलने वाली है वही इसके टॉप मॉडल की कीमतें आपको 30.23 लाख रूपए तक देखने मिलती है। लेकिन जुलाई के महीने में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर ग्राहकों को कुल 1,00,000 रूपए का लॉयल्टी बोनस मिल रहा है जिसका फायदा उठाकर ग्राहक इसे अपना बना सकते है। एक शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी की तलाश कर रहे ग्राहकों के लिए यह बेस्ट है।
यह भी पढ़े – Ertiga को पीछे छोड़ सबसे सस्ती और किफायती 7 सीट बनी Maruti Suzuki Eeco मात्र इतनी कीमत से