तेजस्वी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने से लालू का इंकार, CM नीतीश कुमार को बताया थेथरलॉजी में एक्सपर्ट

PATNAलालू बोले- मैं ही देख रहा हूं सारा काम:तेजस्वी को राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की चर्चा करने वालों को कहा मूर्ख, लालू बीमार जरूर हैं, पर राजनीतिक रुप से मजबूत, भाजपा और नीतीश कुमार को बताया थेथरलॉजी में एक्सपर्ट : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पार्टी में सत्ता परिवर्तन पर हो रही चर्चा पर विराम लगा दिया है। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली में कहा कि जो लोग यह खबर फैला रहे हैं कि तेजस्वी यादव को राजद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा रहा है, वे मूर्ख हैं। ऐसी कोई बात नहीं है। पार्टी का सारा काम वे देख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 10 फरवरी को पटना के मौर्या होटल में राजद की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होनी है। इस बीच राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच यह चर्चा होने लगी कि राजद का नया अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया इसमें शुरू हो जाएगी। कुछ ने तो चर्चा यह भी करनी शुरू कर दी कि लालू प्रसाद बीमार चल रहे हैं, इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद वे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सौंप सकते हैं। ऐसा कयास लगाने वालों की नीयत पर लालू प्रसाद ने पानी फेर दिया है।

लालू प्रसाद बीमार जरूर चल रहे हैं। लेकिन वे अभी भी जीप चला सकने की स्थिति में हैं। चुनावी सभा में भाग लेने की स्थिति में हैं। यह सब उन्होंने पिछले दिनों करके दिखाया है। एक दिन पहले भी बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा था कि लालू प्रसाद को ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर रहना चाहिए।

लालू यादव ने दिल्ली में नीतीश-भाजपा पर निशाना भी साधा। कहा कि नीतीश और भाजपा मिलकर बिहार के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा और नीतीश, दोनों थेथरलॉजी में एक्सपर्ट हैं। कांग्रेस से जुड़े सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के साथ गठबंधन है। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या बिहार में कांग्रेस के साथ समझौता नहीं होगा? लालू मीडिया पर बिफर पड़े। बोले-आप लोग झगड़ा लगाने का काम मत कीजिए।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *