अभी-अभी : BJP मुख्यालय में बिहार की जीत का जश्न, PM मोदी भी पहुंचे

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को 74 सीटें मिली हैं। इस जीत से पीएम मोदी भी गदगद हैं। बुधवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय से प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के संबोधन के बाद भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक होगी। इसमें बिहार में सरकार बनाने को लेकर रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

बैठक में बिहार से नित्यानंद राय, संजय जायसवाल, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र यादव और देवेंद्र फडनवीस शामिल हो सकते हैं। बिहार चुनाव के नतीजों में भाजपा अब बडे़ भाई की भूमिका में आ गई है। जदयू को मात्र 43 सीट आई है। अब तक बड़े भाई के तौर पर जेडीयू से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे हैं, लेकिन नतीजों के बाद सीएम के नाम को लेकर भी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक में चर्चा हो सकती है।

अमित शाह ने दी बधाई

उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार दोपहर दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने बिहार में भाजपा को मिली जबरदस्त जीत के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी। अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी और नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा को बिहार चुनाव और कई राज्यों के उपचुनाव में जीत मिली है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *