टाइम पत्रिका ने मोदी को बताया इंडियाज डिवाइडर इन चीफ, भाजपा नेता ने कहा-बधाई हो सर

कभी-कभी अधिक तेज बनना इंसान के लिए नुकसानदायक हो जाता है। ऐसा ही एक मामला झारखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता के साथ हुआ। अंग्रेजी नहीं आने के कारण बेचारे आम को इमली समझ बैठे। फिर होने क्या था। सोशल मीडिया यूजर ने फेसबुक पर जमकर उनको ट्रोल किया। एक तरह से कहा जाए तो पिछले चौबीस घंटा में वे इंडिया फेमस हो गए हैं।

क्या है मामला : टाइम पत्रिका ने एक बार फिर अपनी पत्रिका के कवर पर पीएम मोदी को स्थान दिया है। कवर पर लिखे शिर्षक में पीएम मोदी को इंडियाज डिवाइडर इन चीफ बताया गया है। एक तरह से कहा जाए तो पीएम मोदी को देश बांटने वाला या टूकड़े-टूकड़े गैंग का सरदार बताया गया। पढ़े लिखे भाजपा नेता या समर्थकों को पता था की इस कवर पर मोदी की बुराई की गई है तो उन लोगों ने टाइम पत्रिका और आलेख लिखने वाले पत्रकार आतीश तसीर का विरोध शुरू किया। किसी ने उन्हें पाकिस्तानी बताया तो किसी ने उन्हें कांग्रेसी करार दिया।

झारखंड के एक भाजपा नेता हैं उमेश रंजन साहूं। उनके फेसबुक प्राफाइल के अनुसार वर्तमान समय में वे दक्षिणी छोटानागरपुर प्रमंडल युवा मोर्चा के प्रभारी हैं। जब आनन फानन में इन्हें पता चला की टाइम पत्रिका के कवर पर एक बार फिर पीएम मोदी का फोटा छपा है तो इन्होंने पीएम मोदी के नाम बधाई संदेश दे दिया। उनके फेसबुक पर पोस्ट पर पोस्ट भी किया गया। हालांकि गलती पता चलने पर पोस्टर को एकाउंट से हटा दिया गया है। लेकिन तब तक जो होना था सो हो चुका था। लोगों ने स्क्रीन शाट लेकर उसे वायरल करना आरम्भ कर दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *