नई दिल्ली, बुधवार | 11 जून 2025: अगर आप सोना खरीदने या बेचने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। आज के ताजा रेट के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹9,840 प्रति ग्राम बिक रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹9,020 प्रति ग्राम है। वहीं 18 कैरेट सोना ₹7,380 प्रति ग्राम में मिल रहा है।
क्या होता है कैरेट?
कैरेट का मतलब सोने की शुद्धता से होता है।
- 24 कैरेट – सबसे शुद्ध सोना (100% सोना)
- 22 कैरेट – गहने बनाने के लिए इस्तेमाल होता है (थोड़ी मिलावट होती है ताकत बढ़ाने के लिए)
- 18 कैरेट – गहनों के साथ-साथ वॉच और फैंसी आइटम में भी उपयोग होता है
इसे भी पढे: आज का सोने का भाव – 9 जून : जानिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद समेत 10 बड़े शहरों में सोने की कीमतें
आज का ताजा सोने का भाव (भारत में)
वजन | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
1 ग्राम | ₹9,840 | ₹9,020 | ₹7,380 |
10 ग्राम | ₹98,400 | ₹90,200 | ₹73,800 |
100 ग्राम | ₹9,84,000 | ₹9,02,000 | ₹7,38,000 |
आज 24 कैरेट सोने में ₹82 की बढ़ोतरी हुई है, 22 कैरेट में ₹75 और 18 कैरेट में ₹61 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
देश के प्रमुख शहरों में 1 ग्राम सोने का रेट (11 जून 2025)
शहर | 24 कैरेट | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
दिल्ली | ₹9,855 | ₹9,035 | ₹7,393 |
मुंबई | ₹9,840 | ₹9,020 | ₹7,380 |
चेन्नई | ₹9,840 | ₹9,020 | ₹7,415 |
कोलकाता | ₹9,840 | ₹9,020 | ₹7,380 |
बेंगलुरु | ₹9,840 | ₹9,020 | ₹7,380 |
हैदराबाद | ₹9,840 | ₹9,020 | ₹7,380 |
पुणे | ₹9,840 | ₹9,020 | ₹7,380 |
केरल | ₹9,840 | ₹9,020 | ₹7,380 |
वडोदरा | ₹9,845 | ₹9,025 | ₹7,384 |
अहमदाबाद | ₹9,845 | ₹9,025 | ₹7,384 |
इसे भी पढे: चांदी की कीमतों में उछाल! ₹1.3 लाख प्रति किलोग्राम तक पहुंचने के संकेत
सोना एक ऐसी चीज है जो महंगाई से बचने के लिए लोग खरीदते हैं। जब बाजार में अनिश्चितता होती है या रुपया कमजोर होता है, तब लोग सोने में निवेश करना पसंद करते हैं। इसी कारण इसकी मांग बढ़ती है और दाम ऊपर चले जाते हैं।
- सोने के ये दाम देश के नामी ज्वेलर्स से लिए गए हैं।
- ये दाम रोजाना बदलते हैं। इसलिए खरीदारी से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर से रेट जरूर कन्फर्म करें।
निष्कर्ष:
अगर आप शादी के लिए गहने बनवाने की सोच रहे हैं, तो आज का दिन थोड़ा महंगा है। फिर भी अगर जरूरी हो, तो अब का रेट जानकर सही समय पर खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं। हो सके तो थोड़ा इंतजार करें, हो सकता है कुछ दिनों में भाव नीचे आ जाएं।