टॉस जीतकर पंकज बना अपने पंचायत मुखिया, बिहार के बेगूसराय में पक्ष—विपक्ष दोनों को मिला 1058 वोट

टॉस जीतकर पंकज बना अपने पंचायत मुखिया, बिहार के बेगूसराय में पक्ष—विपक्ष दोनों को मिला एक समान वोट : बिहार में पंचायत चुनाव के अंतिम चरण का मतगणना लगभग पूर्ण हो चुकी है। इस बीच एक रोचक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बेगूसराय जिला के तेघरा प्रखंड के बरौनी के एक पंचायत में टॉस से मुखिया का फैसला हुआ है। पंकज सिंह और भोला सिंह दोनों को 1058 मत प्राप्त हुए। मतगणना के दौरान एक समान वोट आने पर प्रशासन ने टॉस करवाकर रिजल्ट निकाला।

पंचायत चुनाव के अंतिम 11 वें चरण में 17,286 पदों का परिणाम आना है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 7,649 सीट, ग्राम पंचायत मुखिया पद के लिए 568 सीट, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 772 सीट, जिला परिषद सदस्य पद के लिए 80 सीट, ग्राम कचहरी पंच पद के लिए 7,649 सीट तथा ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 568 सीट शामिल हैं। इसमें चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की कुल संख्या 63,718 है, जिसमें 29,539 पुरुष और 34,179 महिलाएं शामिल हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *