मात्र 7 घंटे में तय होगी पटना से दिल्ली की रेल यात्रा, 160 किमी की स्पीड से चलेगी ट्रेन

पूर्व मध्य रेल में सेमी हाईस्पीड ट्रेनों के परिचालन की तैयारी तेज है। इस कड़ी में पहले राजधानी, संपूर्ण क्रांति समेत करीब दो दर्जन ट्रेनों का परिचालन 130 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शुरू हुआ। अब 160 किलोमीटर प्रतिघंटे से ट्रेनों के परिचालन के लिए यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम का इस्तेमाल हाेगा। पूर्व मध्य रेल के धनबाद रेल मंडल में जल्द इस सिस्टम से परिचालन शुरू होगा। जानकारी के अनुसार हावड़ा से नई दिल्ली जाने वाली यात्री ट्रेनें 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। 1450 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर धनबाद रेल मंडल के प्रधानखंता से मानपुर तक 202 किलोमीटर रेल मार्ग इसमें शामिल हैं। पिछले दिनों ही पूर्व मध्य रेल के जीएम ललित चंद्र त्रिवेदी अबतक हुए काम की प्रगति का जायजा लेने धनबाद गए थे।

यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम रेडियो आधारित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसके लगने से सिग्नल की अनदेखी और ट्रेन की ओवर स्पीड की संभावना काफी कम हो जाएगी। इसके माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोच में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे की निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जा सकेगी।

1450 किमी लंबे रेल मार्ग पर धनबाद रेल मंडल के प्रधानखंता से मानपुर तक का 202 किमी रेल मार्ग भी शामिल है। गति बढ़ने के साथ ही ट्रेनों को सुरक्षित चलाने की चुनौतियां भी बढ़ेंगी। इसके लिए कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। पटरियों को ताकतवर बनाने के साथ-साथ रेलवे आधुनिक सिग्नल प्रणाली यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम अपनाने जा रही है। इससे तेज गति से ट्रेनों को सुरक्षित एवं संरक्षित चलाया जा सकेगा। इसके लगने के बाद दो ट्रेनों के बीच सुरक्षित दूरी हमेशा बनी रहेगी। साथ ही रेल हादसे की भी संभावना काफी कम हो जाएगी।

यूरोपियन ट्रेन कंट्रोल सिस्टम लेवल-टू आधुनिक सिग्नलिग प्रणाली है, जो रेडियो आधारित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। इसके लगने से सिग्नल की अनदेखी और ट्रेन की ओवर स्पीडिग की संभावना भी काफी कम हो जाएगी। इतना ही नहीं इसके माध्यम से यात्रियों की सुरक्षा के लिए कोच में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे की निगरानी सीधे कंट्रोल रूम से की जा सकेगी। रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। अब तक हुए काम की प्रगति का जायजा लेने पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक ललित चंद्र त्रिवेदी बुधवार को धनबाद पहुंचे। पहले उन्होंने प्रधानखंता में बन रेल ओवरब्रिज निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ अपनी सैलून से दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन तक स्पीड ट्रायल के लिए निकल पड़े। उनके साथ मानपुर तक धनबाद डीआरएम आशीष बंसल भी थे। विभागीय अफसरों के साथ सैलून की खिड़कियों से रफ्तार बढ़ाने को लेकर चल रहे कार्यों जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीआरएम से प्रगति की जानकारी लेने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *