बिहार में बारिश का अलर्ट :24 जिलाें में बारिश का मौसम, 14 जिलों में उमस भरी गर्मी, घर में रहें सुरक्षित
ट्रफ रेखा से बारिश का अलर्ट:24 जिलाें में बारिश का मौसम, 14 जिलों में उमस भरी गर्मी, पटना, गया और बक्सर जिलों के मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं : मौसम विभाग ने दो ट्रफ रेखा से बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार के 24 जिलों में बारिश का मौसम होगा। जबकि 14 जिलों में सामान्य मौसम के कारण उमस भरी गर्मी होगा। पटना, गया और बक्सर सहित एक दर्जन से अधिक जिलों में मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा।
मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के ऊपरी हिस्से से लगातार दो दिनों से दो ट्रफ रेखा गुजर रही है। बिहार से नागालैंड और उत्तर-पूर्वी बिहार से असम तक जाने वाली ट्रफ रेखा से तीन से चार दिनों में भारी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के मुताबिक ट्रफ रेखा के प्रभाव से पूर्वी-पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, कटिहार, भागलपुर, जमुई सहित 24 जिलों में 15 से 37 MM तक बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक पटना, गया, बक्सर, बांका सहित बिहार के दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान आसमान पर बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर तेज हवा, वज्रपात के साथ हल्की बारिश की उम्मीद है। बारिश की कमी और आर्द्रता अधिक होने से इन जगहों पर दिन के साथ ही रात के तापमान में भी दो से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। रविवार को पटना में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सोमवार को पटना में अधिकतम 33 तापमान डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री होने का अनुमान है।
दक्षिण पश्चिम में मानसून की स्थिति सामान्य बनी हुई है। एक ट्रफ रेखा नामालैंड से राजस्थान तक पूर्वी उत्तर प्रदेश से बिहार होते हुए पश्चिम बंगाल तक जा रही है। वहीं दूसरी ट्रफ रेखा उत्तर पूर्वी बिहार से दक्षिण ओडिशा तक झारखंड एवं वेस्ट बंगाल तक जा रही है। इसके प्रभाव से बिहार के उत्तरी भागों में आने वाले 3 से 4 दिनों में कई स्थानों पर वर्षा और कहीं कहीं भारी बारिश होगी। दक्षिण पूर्वी भागों में भी यही स्थिति बनी रहेगी। दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पश्चिम के कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज व आकाशीय बिजली की संभावना है।
बिहार के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया में बारिश की संभावना है। पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ गरज व आकाशीय बिजली की संभावना है।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR