यूक्रेन में फंसे बिहारी छात्रों को लेकर CM नीतीश का बड़ा ऐलान, सरकारी खर्च पर लाए जाएंगे छात्र

मुंबई-दिल्ली से सरकारी खर्च पर लाए जाएंगे छात्र:नीतीश= मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि केन्द्र सरकार ने यूक्रेन में फंसे बिहारी छात्रों और नागरिकों समेत अन्य भारतीयों को वापस लाने के लिए विशेष विमान भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद। शनिवार को यूक्रेन से बिहारवासियों को लेकर दो विमानों के मुम्बई और दिल्ली लैंड करने की सूचना मिली है। राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि वहां से बिहार आने वाले लोगों का सम्पूर्ण किराया राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार की शाम स्वयं ट्वीट कर यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन में जारी वर्तमान संकट के मद्देनजर वहां फंसे बिहारवासियों को बिहार लाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिहार के स्थानिक आयुक्त को विदेश मंत्रालय के अफसरों से समन्वय कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *