अभी—अभी : कुशवाहा ने किया जदयू छोड़ने से इंकार, नीतीश कुमार पर जमकर साधा निशाना
जेडीयू के संसदीय बोर्डके अध्यक्ष बोले मेरे बारे में कई तरह की बात हो रही लेकिन मुख्यमंत्री जी की तरफ से भी कुछ बातें फैलाई जा रही। जेडीयू आरजेडी में क्या डील हुई बताएं मुख्यमंत्री जी। अपनी बात को कुशवाहा ने फिर दोहराया। मैंने नीतीश जी से मिल कर कही बात। मगर उन्होंने बीजेपी शामिल होने की बात कही, मैंने मुख्यमंत्री जी से पार्टी को मजबूत करने की बात कही। पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा की। मगर आज तक उसपर कोई काम नहीं किया। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार पर उठाए सवाल आज तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मेरे उठाए गए सवाल पर कोई चर्चा नहीं की। कसम खाकर कहीं मैं गलत कह रहा हूं। 2 वर्षों में कभी भी उन्हें बात करने का ख्याल नहीं आया।
अधिकांश लोग जो आज आपके साथ हैं वह आए गए लोग हैं। 95% लोग सत्ता का सुख भोगने वाले लोग हैं। ललन सिंह पर उठाए सवाल कहा वह भी दूसरी पार्टी से आए। उपेंद्र कुशवाहा ने तेजस्वी यादव के जरिए नीतीश कुमार को घेरा कहा विधानसभा में तेजस्वी के कहने “बेटा है आपको वह भी आपका है या नहीं” बयान पर भी उठाए सवाल। तेजस्वी को आगे बढ़ाने पर खोला मोर्चा। जब जब मेरी जरूरत हुई पार्टी को तब तब नीतीश कुमार के साथ रहा। 2017 में बुरी तरह पिट गया कुशवाहा याद आए।
2020 में भी उपेंद्र कुशवाहा याद। सीएम नीतीश कुमार को उपेंद्र कुशवाहा ने दिया सलाह। कहा अपनी मर्जी से काम कीजिए। कुछ लोग आपको गलत सलाह देते हैं। दूसरों पर भरोसा मत कीजिए। सलाहकारों को लिया आड़े हाथ। जेडीयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने फिर दोहराई अपनी बात। कही नीतीश कुमार के कहने से मैं पार्टी में ही छोड़ दूंगा। बाप दादा की संपत्ति को छोटा भाई नहीं छोड़ेगा।