किसान का बेटा बना IAS अफसर, बिहार के अविनाश कुमार को यूपीएससी में मिला 17 रैंक

तीसरे प्रयास में IAS बना किसान का बेटा, ऐसे अविनाश कुमार बने UPSC टॉपर : अविनाश कुमार मूल रूप से बिहार राज्य के अररिया जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 17वां रैंक लाकर अररिया जिले के साथ-साथ बिहार का भी मान बढ़ाया है। उनका मूल गांव फारबिसगंज प्रखंड के बधुआ गांव में है। अविनाश के पिता अजय कुमार सिंह शिक्षक थे। रिटायर्ड होने के बाद गांव में खेती बाड़ी करते हैं। अविनाश की मां प्रतिमा देवी गृहिणि हैं।

अविनाश सिर्फ 25 वर्ष की उम्र में ही परीक्षा पास कर लिया है। सबसे बड़ी बात सिविल सर्विसेज जैसी देश की कठिन परीक्षा को उन्होंने सिर्फ तीसरे अटेम्प्ट में ही क्लियर कर ली। हालांकि, जब दो प्रयास में उन्हें सफलता नहीं मिलती थी, तो वह थोड़ा टूट भी गए थे। लेकिन परिवार वालों ने उनका सपोर्ट किया और उन्होंने परीक्षा पास कर ली।

अविनाश कुमार ने 10वीं तक की पढ़ाई गांव से ही की। इसके बाद उन्होंने 12वीं की पढ़ाई झारखंड के बोकारो के चिन्मय विद्यालय से की। 12वीं में 93.2 फीसदी अंक मिले थे। 12वीं करने के बाद वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने पश्चिम बंगाल कोलकाता के स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय चले गया। वहीं, इंजीनियरिंग करने के बाद वह UPSC की तैयारी में जुट गए और सिर्फ 25 वर्ष की आयु में ही परीक्षा क्लियर कर ली।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *