वंदे भारत से टकराई गाय, ट्रैक के बगल में पैखाना कर रहे आदमी के ऊपर जाकर गिरा गाय, बुजुर्ग की मौत
सौरभ जी की पोस्ट देखकर खबर पढ़ी।रात के समय वंदे भारत ट्रेन से एक गाय टकराई और 83 वर्षीय शिव दयाल शर्मा के ऊपर जाकर उस समय गिरी जब वो रेल की पटरी के किनारे टट्टी कर रहे थे। घटना राजस्थान के अलवर जिले के पास एक गांव की है। गाय समेत शिव दयाल शर्मा की मौके पर मौत हो गई।श्री शर्मा 23 साल पहले रेलवे से ही रिटायर हुए थे। विकास की बढ़ती रफ्तार और टट्टी करने के सुरक्षित स्थान की गुत्थी एक साथ पढ़कर हंसें या रोएं।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे हुआ। वंदे भारत ट्रेन अलवर शहर में काली मोरी फाटक के पास से गुजर रही थी। तभी गाय की टक्कर हो गई। गाय उछलकर करीब 30 मीटर दूर जाकर गिरी। इस दौरान वहां पास में खड़े हीरा बास निवासी शिवदयाल शर्मा (83) बुजुर्ग गाय की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान वहां एक अन्य व्यक्ति भी खड़ा था, जिसकी जान बच गई।
जीआरपी पुलिस ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। जब गाय उछलकर दूर जाकर गिरी तो वहां खड़ा बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि शिवदयाल शर्मा रात को टॉयलेट करने के लिए बाहर खुले में गए थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन से गाय टकरा गई। टक्कर के बाद गाय उछलकर दूर जा गिरी। इस दौरान गाय की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार सुबह मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
23 साल पहले रेलवे से हुए थे रिटायर्ड
बुजुर्ग शिवदयाल शर्मा रेलवे में इलेक्ट्रिशियन के पद से करीब 23 साल पहले ही रिटायर्ड हो चुके थे। उनके दो बेटे हैं, जो खुद का काम करते हैं।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं