आज है वट सावित्री का व्रत, सुहागिन महिलाओं के लिए बन रहा अद्भुत संयोग, यह रहा शुभ मुहूर्त

वट सावित्री व्रत 2023: वट सावित्री व्रत पर बनने जा रहा है बेहद दुर्लभ संयोग, ध्यान रखें ये बातें : साल 2023 में वट सावित्री व्रत यानी 19 मई को बेहद शुभ संयोग बनने जा रहा है. इस दिन शनि जयंती हैं. वहीं, वट सावित्री अमावस्या के दिन चंद्रमा गुरु के साथ मेष राशि में विराजमान होंगे, इससे गजकेसरी योग का निर्माण होगा.

अखंड सौभाग्य के लिए वट सावित्री व्रत 19 मई 2023 को रखा जाएगा. इस दिन सुहागिनें सोलह श्रृंगार कर पति की लंबी आयु और सुखी गृहस्थी के लिए सूर्योदय से फलाहार या निर्जल व्रत कर वट वृक्ष की पूजा और परिक्रमा करती है.

मान्यता है कि वट सावित्री व्रत में बरगद की पूजा, दान करने से यमराज और त्रिदेव व्रती को सुहावती रहने का वरदान देते हैं. महिलाएं पुत्र प्राप्ति की इच्छा से भी ये व्रत करती हैं. ज्येष्ठ अमावस्या पर यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान समेत उत्तर भारत में वट सावित्री व्रत रखा जाता है. आइए जानते हैं वट सावित्री व्रत का पूजा मुहूर्त, विधि, मंत्र और कथा.

वट सावित्री व्रत 2023 मुहूर्त (Vat Savitri Vrat 2023 Muhurat)

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि शुरू – 18 मई 2023, रात 09.42

ज्येष्ठ अमावस्या तिथि समाप्त – 19 मई 2023, रात 09.22

  • चर – सामान्य – 05:28 से 07:11
  • लाभ – उन्नति – 07:11 से 08:53
  • शुभ- उत्तम – 12:18 से 14:00

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *