उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे पटना, नालंदा विवि में अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन में आज होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू पहुंचे पटना, नालंदा विवि में अंतरराष्ट्रीय धर्म धम्म सम्मेलन में आज होंगे शामिल : उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू के शनिवार को पटना पहुंचे। राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनका स्वागत किया। उपराष्ट्रपति एयरपोर्ट से राजभवन पहुंचे, जहां रात्रि विश्राम करेंगे। रविवार को वे राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि के द्वितीय दीक्षांत समारोह और नालंदा विवि में आयोजित छठे अंतरराष्ट्रीय धर्म-धम्म सम्मेलन में शामिल होंगे।

पटना पहुंचे उपराष्ट्रपति, नीतीश कुमार और राज्यपाल ने किया स्वागत

विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, कृषि मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह व परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने भी उप राष्ट्रपति का स्वागत किया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *