टोरंटो में शादी हुई, इंडिया में हुआ भोज, माता-पिता ने दिल्ली से दादी ने उज्जैन से दिया आशीर्वाद

कोरोना के संक्रमण के बीच कनाडा के टोरंटो शहर के पास स्थित ब्रह्मटन में शनिवार को अनोखा विवाह हुआ। विवाह में वर वधु को वर्चुअल आशीर्वाद दूल्हे के माता-पिता ने दिल्ली से तो दादी ने उज्जैन से दिया। इतना ही नहीं शादी का रिसेप्शन सेवाधाम आश्रम उज्जैन में रहने वाले 700 से अधिक आश्रम वासियों को दिया गया। इस अनोखे विवाह में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। वधु के पिता ने भी वर्चुअल आशीर्वाद फिलीपींस से दिया। विवाह भारतीय समय के मुताबिक शनिवार की अल सुबह ब्रह्म मुहूर्त में हुआ। कोरोना काल में भारत के अनेक प्रदेशों के विवाह संस्कार बंद है। आखा तीज पर देश में लाखों विवाह बिना मुहूर्त के ही होते हैं।

दिल्ली के मूल निवासी सहर्ष बगड़िया ने फिलीपींस की युवती जेली नारसीको से भारतीय रीति रिवाज के साथ विवाह किया। सहर्ष कनाडा में पढ़ाई के साथ साथ जॉब भी कर रहा है। वही उसकी दोस्ती जेली नारसिको से हो गई। दोनों ने आपस में परिणय बंधन में बंधने का निर्णय लिया और आखिरकार उन्होंने विवाह कर लिया। शुरुआत में तय हुआ था कि दिल्ली में भव्यता के साथ विवाह होगा लेकिन अचानक कोरोना की दूसरी लहर आने से शादी दिल्ली में करना संभव नहीं था। इसी बीच विचार आया कि बेहद सादगी से विवाह संपन्न किया जाए। विचार आते ही युवक ने अपने माता पिता और बड़े पापा के साथ दादी से इसकी इजाजत मांगी और सब ने निर्णय का स्वागत करते हुए विवाह की मंजूरी दी।

भारतीय रीति रिवाज से हुआ विवाह परिवार की अनुमति के बाद युगल ने विवाह की अनुमति स्थानीय प्रशासन से ली। ब्रह्म मुहूर्त में टोरंटो शहर के पास ब्रह्मटन में हिंदू सभा मंदिर में भारतीय रीति रिवाज से भारतीय पंडित की मौजूदगी विवाह किया। एक घंटे में हवन, पूजन, फेरे, वरमाला और मांग में सिंदूर भरने के बाद विवाह संपन्न हुआ।

कोविड 19 में ड्यूटी पर है दुल्हन जैली नारसिको पेशे से नर्स है। पिछले कुछ समय से कोविड 19 के वैक्सीनेशन में स्थानीय अस्पताल में ड्यूटी पर है। शादी के तत्काल बाद वह फिर से टोरंटो शहर पहुंच कर वैक्सीनेशन के कार्य में जुटना चाहती हैं। उसका कहना है कि देश के नागरिकों की कोविड-19 से जान बचाना अभी मुख्य लक्ष्य है। जेली नारसीको, पांच भाई बहनों में चौथे नंबर की है। पिता फिलीपींस में है। माता अब इस दुनिया में नहीं है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *