8÷2(2+2)=?….16 या 1…बिहारी मैथेमेटिक्स गुरु ने दिया सही जवाब

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मैथ्‍स यानी कि गणित के एक सवाल ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसके जवाब ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बाट दिया है। पहली नजर में स्कूल का आसान सवाल नजर आता है। कोई इसका उत्तर 16 दे रहा तो कोई 1, सभी है कंफ्यूज की इसका सही उत्तर क्या होगा, देश- विदेश में मैथमेटिक्स गुरु के नाम से मशहूर बिहार के आरके श्रीवास्तव ने बताया कि लोगो को कंफ्यूज होने की जरूरत नही है। आरके श्रीवास्तव ने विस्तृत रूप से 8÷2(2+2)=? का उत्तर दिया। उन्होंने बताया कि मॉडर्न नियम के अनुसार इसका उत्तर 16 होगा। मॉडर्न नियम के अनुसार जो लोग इसका उत्तर 1 बता रहे जो आज के समय के अनुसार गलत है। इसके लिए आरके श्रीवास्तव ने आज से लगभग 100 वर्ष पहले वर्ष 1917 के ” The American Mathematical Monthly” जर्नल में छपे लिंक को भी समझने के लिए शेयर किया। जिसके लिंक नीचे अपने द्वारा दिये गए solution में आरके श्रीवास्तव ने डाला है।

इंटरनेट पर आए दिन ढेर सारी पजल्‍स और पहेलियां वायरल होती रहती हैं, जिन्‍हें लोग खूब पसंद भी करते हैं।हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मैथ्‍स यानी कि गणित के एक सवाल ने लोगों को परेशान कर दिया है। इसके जवाब ने इंटरनेट को दो हिस्सों में बाट दिया है। पहली नजर में स्कूल का आसान सवाल नजर आता हैलेकिन इसके जवाब ने लोगों को हैरान कर दिया है।सोमवार को एक ट्विटर यूजर ने लोगों से गणित का एक सवाल पूछा, इक्वेशन थी 8÷2(2+2)=? ये सवाल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसको अब तक लाखो से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स मिल चुके हैं।

बहुत सारे सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस सवाल को हल कर इसका जवाब 16 होगा या फिर 1 बताया,ट्विटर पर भी लोग एक जवाब नहीं ढूंढ पा रहे हैं।किसी का जवाब 16 निकल रहा है तो किसी का 1, सभी पूरी तरह कंफ्यूज है। इन सारे यूज़र्स के कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आरके श्रीवास्तव ने इसका सही उत्तर बताया। नीचे आप सभी आरके श्रीवास्तव के द्वारा दिये गए solution को देख कर इसे समझ सकते है।

आरके श्रीवास्तव ने 100 वर्ष पहले यानी 1917 में दिए गए नियम के अनुसार बताया कि इसका उत्तर 1 होगा। जो कि आज के मॉडर्न नियम के अनुसार गलत है। आरके श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 1917 के अमेरिकन जर्नल ” द अमेरिकन मैथमेटिकल मासिक” के नियम के अनुसार इसका उत्तर 1 होगा। जो कि आज के आधुनिक नियम के अनुसार गलत है। आरके श्रीवास्तव ने उस अमेरिकन जर्नल का लिंक भी आप सभी के जानकारी के लिए शेयर किया।

आरके श्रीवास्तव ने बताया कि इतना विस्तृत तर्क के बाद अब किसी को इसके उत्तर के लिए कंफ्यूज नही होना चाहिए फिर भी यदि किसी सोशल मीडिया यूज़र्स को इसके उत्तर समझने में कोई दिक्कत हो तो आप हमें मेल कर सकते है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *