इस साल 17 सितंबर को नहीं 18 को है विश्वकर्मा पूजा, बन रहा अद्भुत और दुर्लभ संयोग, जानिए शुभ मुहूर्त

हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाता है। लेकिन इस बार विश्वकर्मा पूजा 18 सितंबर को मनाई जाएगी। यह दिन ब्रह्मदेव के 7वें पुत्र भगवान विश्वकर्मा को समर्पित होता है। उन्हें दुनिया का पहला वास्तुकार, शिल्पकार और इंजीनियर माना जाता है।

इस बार विश्वकर्मा जयंती पर बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। 18 सितंबर को चौथ चंद्र, विश्वकर्मा पूजा और हरतालिका तीज का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन अधपहरा के बाद विश्वकर्मा पूजा करना शुभ होगा। वहीं चंद्रोदय के साथ ही चंद्रदेव की पूजा की जाएगी। हरतालिका तीज का सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विश्वकर्मा जयंती पर राशि के अनुसार पूजा करना शुभ होगा। ऐसा करने से भगवान विश्वकर्मा प्रसन्न होते हैं। कारोबार में लाभ होगा होगा। सफलता के प्रबल योग बनेंगे। विधि-विधान से पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। साथ ही निर्माण कार्यों में आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

  • मेष राशि– मेष राशि के जातक पूजा के दौरान हरे रंग को अधिक महत्व दें। आप हरे रंग के वस्त्र धारण कर पूजा कर सकते हैं।
  • वृष राशि– इस राशि जातकों के लिए केसरिया रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ होगा।
  • कर्क राशि– कर्क राशि के जातक इस दिन भगवान शिव की जरूर करें। भोलेनाथ के मंत्र का 11 बार माला जाप करें।
  • सिंह  राशि– इस राशि के जातक विश्वकर्मा पूजा के दिन सूर्य को जल अर्पित जरूर करें। उसके बाद ही कुछ खाएं।
  • मिथुन राशि– जातक इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को सफेद अन्न का दान जरूर करें। ऐसा करने से लाभ होगा।
  • कन्या राशि– कन्या राशि के जातक विश्वकर्मा पूजा के दौरान गुड़ और रोली जरूर अर्पित करें।
  • वृश्चिक राशि– पूजा के दौरान कन्या राशि के जातकों के लिए लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ होगा।
  • तुला राशि– शुभ फल की प्राप्ति के लिए इस दिन भगवान विश्वकर्मा के 108 नामों का स्मरण करें।
  • मकर राशि– मकर राशि के जातक पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करें।
  • धनु राशि– इस राशि के जातक विश्वकर्मा पूजा के शुभ अवसर पर भगवान शिव, देवी पार्वती और गणपती बप्पा पर वस्त्र चढ़ाएं।
  • कुम्भ राशि– कुम्भ राशि के जातकों के लिए इस दिन व्यापाए से जुड़े उपकरणों की पूजा करना शुभ होगा। साथ ही गायत्री मंत्र का भी जाप करें।
  • मीन राशि– मीन राशि के जातक विश्वकर्मा पूजा के दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें।
  • डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *