दुर्गा पूजा : गोला रोड में विक्टोरिया मेमोरियल जैसा बनेगा पंडाल, बंगाली थीम पर बनेगी प्रतिमा

PATNA :बेली रोड स्थित गोला रोड मोड़ के पास मां दुर्गा का पंडाल कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल की तरह बनेगा। पूजा समिति हर साल पंडाल का निर्माण देश-विदेश की नामी इमारत, मंदिर, स्मारक एवं अन्य चर्चित स्थानों को ध्यान में रखकर करवाती है। इस बार विक्टोरिया मेमोरियल में मां दुर्गा विराजमान रहेंगी। मूर्ति बंगाली थीम पर बनाई जा रही है। झारखंड के मधुपुर और जगन्नाथपाल के कारीगर पंडाल और मूर्ति दोनों का निर्माण कर रहे हैं।

शेर पर सवार मां की मूर्ति 12 फीट ऊंची होगी। 65 फीट ऊंचा और 50 फीट चौड़े पंडाल में इस तरह के रंग का इस्तेमाल होगा जिससे वह विक्टोरिया मेमोरियल की ही तरह दिखे। बेली रोड अौर गोला रोड को करीब 1 किमी तक रंग-बिरंगे एलईडी बल्ब से सजाया जाएगा। गोला रोड के आदि शक्ति युवा मंच के व्यवस्थापक अविनाश कुमार ने कहा कि करीब दस लाख रुपया खर्च होने की उम्मीद है। पंडाल और मूर्ति इको फ्रेंडली है। सुरक्षा व्यवस्था में 20 से अधिक वॉलेंटियर रहेंगे।

जानिए कुछ खास बातें : विक्टाेरिया स्मारक की उंचाई 65 फीट और चौड़ाई 55 फीट है। मां दुर्गा की 12 फीट की प्रतिमा शेर पर सवार रहेगी। करीब 1000 मीटर दूरी तक एलईडी बल्ब से सजाया जाएगा। पूजा के आयोजन में करीब 10 लाख रूपया खर्च का अनुमान। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 20 से अधिक वॉलेंटियर होंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *