विवाह पंचमी आज, मिथिला में मनाई जा रही है दीपावली, जनकपुर के सवा लाख घरों में जलेंगे दीप

New Delhi: भारत नेपाल संबंध के प्रतीक मिथिला नगरी नेपाल के जनकपुरधाम में विवाह पंचमी (Vivah panchami 2019) पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रशासन व सामाजिक संगठनों ने विवाह पंचमी को लेकर 1 व 2 दिसंबर को जनकपुर में शराब व मांसाहारी होटल को बंद रखने का निर्णय लिया है।

नेपाल सरकार से वार्ता के बाद मधेसी महोत्सव के रूप में रामजानकी विवाह (Vivah panchami 2019) महोत्सव भव्य रूप से मनाने का भी निर्णय लिया है। जनकपुरधाम में करीब सवा लाख घरों में दीपक जलाने का निर्णय लिया गया है। 1 दिसंबर को विवाह पंचमी महोत्सव को पौराणिकता प्रदान करने लिए जनकपुरधाम नगर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा।

वैसे ही सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने को लेकर भी कई निर्देश जारी किए गए है। पुलिस प्रशासन पोशाक तथा सादा पोशाक में प्रहरी परिचालन करने और सामाजिक संगठन विभिन्न क्लब के पदाधिकारी को भी समन्वय कर स्वंयसेवकों को भी सुरक्षा कार्य में लगाने का निर्देश जारी किया गया है।

जनकपुरधाम उप महानगरपालिका के उपमेयर अध्यक्षता में हुए परिचर्चा कार्यक्रम में प्रमुख जिला अधिकारी कंडेल ने महोत्सव को भव्य रूप से सम्पन्न करने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा किया है। संघ संस्था के पदाधिकारी ने कार्य को प्राथमिकता के साथ सहयोग का निर्वहन करने के लिए प्रतिबद्धता भी व्यक्त की है।

जनप्रतिनिधि, सुरक्षा निकाय प्रतिनिधि, सरोकार, नागरिक समाज सहित सभी जनकपुर वासी ने 1 व 2 दिसंबर को जनकपुर में दीपावली मनाने का भी निर्णय लिया है। सभी अपने-अपने स्तर से अपने घर व दरवाजे पर दीप प्रज्वलित करते हुए दीपावली मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। जानकी मंदिर जाने वाले रास्ते में सभी वार्ड के अध्यक्ष के सहयोग से स्वागत द्वार व श्रद्धालु यात्रियों लिए भव्य पंडाल का भी निर्माण किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पानी, खाना तथा शौचालय सहज उपलब्ध कराने समेत यातायात के लिए उचित शुल्क लेकर गंतव्य स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था समेत होटल व्यवसायी को भी अपने स्तर कम दाम पर भोजन उपलब्ध कराने समेत कई सुझाव व निर्देश धनुषा प्रमुख जिल्ला अधिकारी प्रदीपराज कंदेल ने दिया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *