को’रोना से भारत में 47 लाख लोगों की हुई मौत, WHO का दावा, मोदी सरकार ने रिपोर्ट को गलत बताया

भारत में 47 लाख मौतें: WHO सरकार ने कहा- आंकड़ा गलत, डब्ल्यूएचओ ने दुनिया में कोरोना से हुईं मौतों का आंकड़ा 1.5 करोड़ बताया : डब्ल्यूएचओ ने बताया है कि काेराेना के चलते 2020-21 में दुनिया में 1.50 कराेड़ लाेगाें की माैत हुई। गुरुवार काे जारी रिपाेर्ट के अनुसार, डब्ल्यूएचओ का दावा है कि भारत में 47 लाख माैतें हुई हैं। यह आधिकारिक आंकड़े से करीब 10 गुना ज्यादा है। दूसरी ओर, भारत सरकार ने डब्ल्यूएचओ के आकलन के तरीके पर सवाल उठाते हुए स्टडी मॉडल को संदेहपूर्ण बताया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, ‘हम आधिकारिक चैनल के जरिए विरोध दर्ज कराएंगे। डेटा पर आपत्तियों को एक्जीक्यूटिव बोर्ड में रखा जाएगा।’

केंद्र सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि यह डेटा 17 राज्यों के आधार पर हैं। इन राज्यों को किस आधार पर चुना गया, डेटा कब लिया गया, इसकी जानकारी हमें नहीं दी गई। सरकार ने इस संबंध में 10 पत्र लिखे पर डब्ल्यूएचओ ने जवाब नहीं दिए। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना से 5.24 लाख लोगों की जान गई है। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि कई देशों ने काेराेना से मौतों की संख्या कम दर्ज की है। दुनिया में सिर्फ 62 लाख मौतें दर्ज की गई हैं।

Demo photo

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *