नवरात्रि 2019 : इन 3 मंत्रों के जप से पूरी होगी आराधना, दुर्गा सप्तशती के हैं कई चमत्कारी फायदे

New Delhi: नवरात्रि (Navaratri or Navratri) यानी कि नौ रातें। शरद नवरात्र (Sharad Navratri) हिन्‍दुओं के प्रमुख त्‍योहारों में से एक हैं जिसे दुर्गा पूजा (Durga Puja) के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद पवित्र माना जाता है। इस दौरान लोग देवी के नौ रूपों की आराधना कर उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। मान्‍यता है कि इन नौ दिनों में जो भी सच्‍चे मन से मां दुर्गा की पूजा करता है उसकी सभी इच्‍छाएं पूर्ण होती हैं। यह पर्व बताता है कि झूठ कितना भी बड़ा और पाप कितना भी ताकतवर क्‍यों न हो अंत में जीत सच्‍चाई और धर्म की ही होती है।
शारदीय नवरात्रि कब हैं?

शारदीय नवरात्रि को मुख्‍य नवरात्रि माना जाता है। हिन्‍दू कैलेंडर के अनुसार यह नवरात्रि शरद ऋतु में अश्विन शुक्‍ल पक्ष से शुरू होती हैं और पूरे नौ दिनों तक चलती हैं। ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह त्‍योहार हर साल सितंबर-अक्‍टूबर के महीने में आता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 29 सितंबर से शुरू होकर 07 अक्‍टूबर तक हैं। 08 अक्‍टूबर को विजयदशमी या दशहरा (Vijayadashami or Dussehra) मनाया जाएगा।

नवरात्रि शक्ति की देवी मां दुर्गा की उपासना का पर्व होता है। इसमें नौ दिनों तक देवी के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। ऐसी मान्यता है कि इन नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है।अगर किसी कारण से आप इन नौ दिनों तक दुर्गा सप्तशती का पाठ नहीं कर सकते हैं तो कुछ मंत्रों का जप करने मात्र से ही शुभ फल की प्राप्ति संभव है।

 

धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए इस मंत्र का जप करें : दुर्गे स्मृता हरसि भीतिमशेषजन्तो: स्वस्थै: स्मृता मतिमतीव शुभां ददासि। दारिद्रयदु:खभयहारिणि का त्वदन्या सर्वोपकारकरणाय सदार्द्रचित्ता।। बुरी नजर से बचने के लिए यह मंत्र बहुत जप बहुत उपयोगी है : शूलेन पाहि नो देवि पाहि खड्गेन चाम्बिके। घण्टास्वनेन न: पाहि चापज्यानि:स्वनेन च।। अच्छी सेहत के लिए इस मंत्र का जप करना चाहिए : देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य। प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं त्वमीश्वरी देवि चराचरस्य।।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *