डाक्टर बनाने के लिए मां ने बेच दिया अपना घर-गहना, MBBS परीक्षा में टॉपर बन लहराया परचम

आर्थिक तंगी बन रही थी बेटी के डॉक्टर बनने में बाधा, मां ने मकान, फिर बेचे गहने, बिटिया भी ख़री उतरी, ऑल इंडिया 25वीं रैंक लाई, पिता को पैरालिसिस अटैक आने से घर में आमदनी बंद हो गई थी : यह कहानी है एक मां की, जिसने अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा देने और मुकाम हासिल करने के लिए कड़ा संघर्ष किया। बेटी की पढ़ाई में आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बने, इसके लिए मां ने ।0 साल पहले पुश्तैनी मकान और 5 साल पहले घर चलाने के लिए गहने बेचे। बेटी ने भी मां उम्मीदों और सपने को पूरा कर ऑल इंडिया आयुष पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेस टेस्ट में देशभर में 25वीं रैंक हासिल किया। हम बात कर रहे हैं पाल रोड पर चाणक्य नगर में रहने वाली यशोदा कंवर और उनकी मां कमला की।

मां कमला बताती है कि यशोदा पढ़ लिखकर डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन उसके पिता नारायण सिंह को साल 202 में पैशलिसिस अटैक आ गया। चूंकि नारायण सिंह पेशे से ऑटो चालक थे। जिसके चलते घर को आर्थिक स्थिति पहले से हो इतनी अच्छी नहीं थी। रिश्तेदार भी उलाहना देते थे कि बेटी को आखिरकार ससुराल ही जाना है, इसलिए डॉक्टरी की पढ़ाई कराने से कोई फायदा नहीं। लेकिन मां ने सभी लोगों की बातों को दरकिनार कर पूरा फोकस बेटी की पढ़ाई पर लगा दिया।

दरअसल, यशोदा का एग्जाम इस साल 5 अक्टूबर को हुआ। 9 नवंबर को रिजल्ट आया है। उसकी पढ़ाई पर करीब १0 लाख रुपए का खर्च आया है। यशोदा की मां कमला कंबर ने बताया कि साल 2042 में उनके पति नारायण सिंह को पैरलाइसिस का अटैक आया। ऐसे में बेटी और दो बेटों की पढ़ाई और पालन पोषण का भार उन पर आ गया। पति काम नहीं पाते थे।

परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ने लगी थी। इसलिए गांव में पुश्तैनी मकान साल 20१2 में 8 लाख रुपए में बेच दी। वर्ष 209 में पति की मौत के बाद परिवार चलाने के लिए कमला ने खुद के गहने तक बेच दिए। यशोदा का छोटा भाई कल्याण 22 साल का है। वह खुद इंजीनियरिंग को पढ़ाई कर रहा है। जबकि दूसरा भाई सवाई 2वीं पास होने के बाद प्राइवेट नौकरी कर रहा है। साल 2020 को यशोदा की शादी बाड़मेर जिले में हुई है। यशोदा का पति कृपाल सिंह पेशे से डॉक्टर है। वह एमबीबीएस पूरी करने के बाद आगरा से सर्जरी में पीजी कर रहा है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *