अभी-अभी : बिहार सरकार के मंत्री बिनोद सिंह और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना

बिहार आज 2400 की जांच में 138 नए पॉजिटिव मिले। वहीं पिछड़ा अति पिछड़ा विभाग के मंत्री विनोद कुमार भी पॉजिटिव हुए। जानकारी के अनुसार प्राणपुर विधायक सह मंत्री विनोद सिंह की पत्नी भी पॉजिटिव पाई गई हैं। इसकी पुष्टि कटिहार के डीएम कंवल तनुज ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्री व उनकी पत्नी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

वहीं बिहार में 138 नए मरीजों के साथ बिहार में कुल पॉजिटिव की संख्‍या नौ हजार को पार करते हुए 9117 पर पहुंच गई। नए मरीजों में सर्वाधिक भागलपुर में 39 संक्रमित मिले हैं। वहीं पटना में 19 और जहानाबाद में 12 नए मरीज रविवार को मिले हैं। दरअसल, बिहार में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार में कोई कमी नहीं है। आठ सिपाही के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पूरे थाने को ही सील कर दिया गया है।

इधर, बिहार के हाजीपुर सदर थाना में तैनात आठ सिपाही की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरे थाने को सील कर दिया गया है। हाजीपुर सदर अस्पताल परिसर में स्थापित ट्रू नेट मशीन में जांच के बाद तो पुलिस महकमे में सनसनी मच गई। एक साथ आठ सिपाही कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके 24 घंटे पहले दो इंस्‍पेक्‍टर भी संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद ही सदर थाने को सील करने का निर्णय लिया गया। इसके बाद पूरे थाने को सैनिटाइज किया गया।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *