आखिर मोदी भक्ति आई काम, अभिनेत्री कंगना रनौत को मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षी दी गई है। यह जानकारी सूत्रों के अनुसार है। बीते कुछ दिनों से कंगना और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इसके चलते राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दी थी। जिसपर अभिनेत्री ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा था कि जिसके बाप में हिम्मत हो रोक ले।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कंगना शुरुआत से ही मुखर हैं। उन्होंने बॉलीवुड माफिया, नेपोटिज्म और अब ड्रग्स के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है। अपने बयानों के चलते वे न केवल बॉलीवुड सेलिब्रिटिज के निशाने पर आ गई हैं बल्कि कई राजनीतिक पार्टियां भी उनपर निशाना साध रही हैं।

इसी बीच संजय राउत और कंगना रनौत के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। कंगना ने कहा था कि उन्हें बॉलीवुड माफिया से ज्यादा मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसपर राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दी थी। इसके बाद कंगना ने चुनौती देते हुए कहा था कि वे नौ सितंबर को मुंबई आ रही है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा था कि संजय राउत का मतलब महाराष्ट्र नहीं है।

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कंगना को ‘मेंटल वूमेन’ बताया है। ‘सामना’ में लिखा गया है कि ‘आने वाले मानसून सत्र में विपक्ष को भी आउटसाइडर के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।’ शिवसेना ने कहा कि ‘यह बिल्कुल भी बरदाश्त के बाहर है कि एक आउटसाइडर, जिसने मुंबई में आकर सब कुछ हासिल किया वो मुंबई का अपमान कर रही है और गलत बातें बोल रही है। इसकी आलोचना होनी चाहिए।’

शिवसेना ने कहा कि ‘मेंटल वूमन’ ने मुंबई और मुंबई पुलिस का अपमान किया है। ऐसे में उन्हें महाराष्ट्र में रहने का अधिकार नहीं है। इस बारे में महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने पहले ही बयान दे दिया है। इसका पालन कराया जाएगा। विपक्ष को अनिल देशमुख पर भरोसा दिखाना चाहिए।’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *