धो-डाला : चीन ने घुसपैठ की कोशिश की थी, भारतीय जवानों ने रोका और प’टक-प’टक कर धोया

धो-डाला : चीन ने घुसपैठ की कोशिश की थी, भारतीय जवानों ने रोका और पटक-पटक कर धोया

New Delhi : भारत-चीन के बीच लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर बने तनाव के बाद सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दोनों देशों के सैनिकों में धक्का-मुक्की होती है। सीमा पार करने की कोशिश कर रहे पीएलए के सैनिकों की भारतीय जांबाजों ने जमकर धुलाई की और फिर उन्हें पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। 5 मिनट के वीडियो में दिख रहा है कि भारतीय जवान चीन के सैनिकों को दूसरी ओर धकेलने की कोशिश रहे हैं, हाथापाई भी हो रही है।

भारतीय जवान लगातार चीन के सैनिकों से गो बैक-गो बैक कहते रहे, लेकिन वे नहीं माने। चीन के एक सैनिक ने हाथ उठा दिया, उसके बाद भारतीय जवानों ने चीन के सैनिकों को घेर लिया और खूब धोया। यह वीडियो इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अलग अलग हैंडल से शेयर हुये हैं। वीडियो की लोकेशन और डेट वेरिफाई नहीं हो पाई, लेकिन सैनिक कोरोना मास्क पहने दिख रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फुटेज नया ही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिक्किम का हो सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह विडियो सिक्किम के नाकुला का है। 5 मिनट के इस वीडियो के समय और स्थान की सेना ने पुष्टि नहीं की है।

यह वीडियो 9 मई को हुये झड़प का नहीं है, जिसमें भारत और चीन के 150 सैनिक भिड़े थे। नये वीडियो में करीब 25 भारतीय और चीनी सैनिक दिख रहे हैं। आपस में बहस और धक्का मुक्की होती है। इसमें दिख रहा है कि कुछ चीनी सैनिकों ने हाथ उठाने की कोशिश की तो भारतीयों ने उन्हें जमकर सबक सिखाया। पिछले महीने भी एक वीडियो सामने आया था जिसमें सैनिकों के बीच बहुत हाथापाई थी, हालांकि सेना ने कहा था कि यह वीडियो प्रमाणिक नहीं है।


चीन की घुसपैठ की कोशिश की वजह से दोनों देशों के बीच पिछले महीने से तनाव बना हुआ है। दूसरी ओर तनाव कम करने के लिए दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है। सोमवार को लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की चर्चा हुई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *