सिक्कों से भरा बोरा लेकर iPhone 15 खरीदने पहुंचा भिखारी, अंत में मिली आईफोन खरीदने की इजाजत

सिक्कों से भरा बोरा लेकर iPhone 15 खरीदने दुकान पर पहुंचा भिखारी ◆ वह कई शोरूम के चक्कर काटता है, लेकिन कई जगह उसे एंट्री नहीं मिलती ◆ अंत में एक स्टोर पर उन्हें आईफोन खरीदने की इजाजत मिली ◆ इस वीडियो को 34 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका ◆ इस वीडियो को शख्स ने प्रैंक वीडियो और सोशल एक्सपेरिमेंट के लिए बनाया

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आईफोन 15 का एक वीडियो काफी चल रहा है। यह वीडियो जोधपुर का है। इसमें एक भिखारी आईफोन 15 खरीदने सिक्कों से भरा बोरा लेकर दुकान पर पहुंच जाता है। सिक्के गिनते-गिनते दुकानदार की हालत खराब हो गई। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इंस्टाग्राम अकाउंट एक्सपेरिमेंट किंग ने एक सोशल एक्सपेरिमेंट किया है। वीडियो में एक लड़का भिखारी के गेटअप में आईफोन खरीदने जाता है। वह कई शोरूम के चक्कर काटता है, लेकिन कई जगह उसे एंट्री नहीं मिलती है। एक स्टोर पर काफी कोशिशों के बाद उसे एंट्री मिलती है। वहां पर सिक्कों के उसके पेमेंट को भी स्वीकार किया जाता है। यह वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसपर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।

सिक्कों का लगा ढेर

वीडियो में दुकानदार को पेमेंट सिक्कों से भरे बोरे में किया जाता है। दुकानदार सिक्के गिनते-गिनते थक जाता है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोगों को वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो को जमकर लाइक मिल रहे हैं। लोग इसपर खूब मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। इसके बाद वीडियो में भिखारी आईफोन प्रो मैक्स लेता दिख रहा है। वह दुकान के मालिक के साथ एक तस्वीर भी लेता है, जिससे दूसरे लोग भौचक्के नजर आते हैं।

लोगों की दिख रही भीड़

इस वीडियो में भिखारी को आईफोन खरीदते देख लोगों की स्टोर के बाहर भीड़ भी देखी जा सकती है। वहीं स्टोर्स पर मौजूद लोग भी भिखारी के आईफोन खरीदते देख दंग रह जाते हैं। बता दें कि iPhone 15 की कीमत ₹ 79,900 से शुरू होती है, जबकि iPhone 15 Plus की कीमत ₹ 89,900 से शुरू होती है। भारत में महंगे आईफोन को अक्सर स्टेटस सिंबल के तौर पर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि आम लोग एक फोन पर इतना खर्च नहीं कर सकते हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *