बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड, पटना में और गिरेगा पारा, गया सबसे ठंडा, पारा 4.2 पहुंचा

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर देश के मैदानी हिस्सों में दिखना शुरू हो गया है। इसकी वजह से दिल्ली से बिहार तक मौसम शुष्क बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं की रफ्तार 17 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। इनके असर से पटना सहित बिहार के सभी हिस्सों में गुरुवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हल्की धूप निकलने के बाद भी कनकनी और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान रात के साथ ही दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होगी जिससे मौसम और भी सर्द हो जाएगा। पटना में अधिकतम तापमान 17.6 और न्यूनतम 8.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम पारा 8 डिग्री रहने का अनुमान है।

तटीय छोड़ पूरे देश में सर्द हवाएं
नई दिल्ली | मकर संक्रांति पर करीब एक दशक बाद देशभर ने ठिठुरन महसूस की। तटीय इलाकों को छोड़कर समूचे भारत में सर्द हवाएं चलीं। श्रीनगर में तो 25 साल का रिकॉर्ड टूट गया। वहां पारा -8.4 डिग्री रहा। डल झील जम गई।

गया सबसे ठंडा, पारा 4.2 पहुंचा
दिल्ली, उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं की वजह से बिहार के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार को गया सबसे ठंड रहा, जहां पर अधिकतम तापमान 19.2 और न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *