सरकार बदलने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक शुरू, तेजस्वी को झटका देने को लिया जा सकता है बड़ा फैसला

सीएम नीतीश कैबिनेट बैठक के लिए निकले, RJD और कांग्रेस के मंत्रियों के नेम प्लेट उखाड़े, जेडीयू के ढंके : बिहार में एनडीए सरकार की थोड़ी देर में पहली कैबिनेट बैठक शुरू होनी है। सीएम नीतीश कुमार सीएम हाउस से सचिवालय के लिए निकल गए हैं। इसके पहले सचिवालय में लगे आरजेडी और कांग्रेस के मंत्रियों के नेम प्लेट उखाड़ दी गई है। जेडीयू के पुराने मंत्रियों के नेम प्लेट ढंक दिया गया है।

जानकारी है कि मंत्रिमंडल का आज ही विस्तार हो सकता है। बैठक सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में सुबह 11.30 बजे शुरू होगी। इसमें डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा समेत मंत्रिमंडल के सदस्य शामिल होंगे। कैबिनेट की बैठक में बिहार विधानमंडल का सत्र बुलाए जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी।

मुख्यमंत्री और मंत्रियों की शपथ के बाद सत्ता पक्ष का पहला एक्शन सामने आया। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ भाजपा के नंदकिशोर यादव ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस विधानसभा सचिव को थमा दिया। नोटिस में कहा गया है कि नई सरकार के सत्ता में आने के बाद वर्तमान अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर इस सभा का विश्वास नहीं रह गया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *