तेजस्वी-नीतीश के बीच होगा जबरदस्त हं’गामा, आज से शुरू हो रहा बिहार विधान सभा का शीत सत्र

PATNA : तेजस्वी-नीतीश के बीच होगा जबरदस्त हंगामा, विधानमंडल का शीत सत्र आज से, तीन विधेयक पेश होंगे, 1. बिहार निजी विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2.दाखिल-खारिज संशोधन विधेयक, 3. बिहार तकीनीक सेवा आयोग संशोधन विधेयक

बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से आरंभ होगा। पांच दिवसीय यह सत्र शुक्रवार तक चलेगा। इस सत्र का आयोजन इस मायने में महत्वपूर्ण है कि हाल ही में संपन्न विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव में दोनों ही सीटों कुशेश्वरस्थान और तारापुर पर सत्तापक्ष को विजय मिली है।

इस चुनाव में एकजुट रहे सत्ता पक्ष का इससे मनोबल ऊंचा है जबकि उपचुनाव में विपक्ष की दो मुख्य दलों राजद और कांग्रेस ने अलग-अलग प्रत्याशी दिए थे। उपचुनाव की लड़ाई और परिणाम की छाया निश्चित तौर पर पक्ष-विपक्ष के दलों के बीच इस छोटे सत्र में दिखेगी। हालांकि इन सबसे इतर प्रमुख विपक्षी दल राजद जनता के सवालों को लेकर सरकार को घेरने की जहां तैयारी में है, वहीं सत्तापक्ष भी हर सवाल का जवाब तैयार कर चुका है। बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सत्र के पहले ही दिन सोमवार को अन्य जरूरी कार्यों के अलावा वित्तीय वर्ष 2021-22 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश किया जाएगा।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *