बिहार में चलती ट्रेन से दुल्हनियां गायब, हनीमून मनाने दार्जलिंग जा रहा था मुजफ्फरपुर का नव दंपत्ति

बिहार के मुजफ्फरपुर और किशनगंज से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर सुनकर ना सिर्फ आप हैरान हो जाएंगे बल्कि सोचने लगेंगे की आखिर हो क्या रहा है। कहा जा रहा है एक नव विवाहित दंपत्ति हनीमून के लिए मुजफ्फरपुर से दार्जिंलिग के लिए निकला था। इसी बीच दुल्हनियां चलती ट्रेन में रास्ते से गायब हो गई। अब वह खुद भाग गई या किसी ने उसको किडनैप कर लिया इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है।

हनीमून पर दार्जिंलिंग जा रहा था कपल, टॉयलेट गई दुल्हन ट्रेन से गायब, न अफेयर न विवाद…क्या है वजह : दरअसल, गुरुवार शाम न्यू मैरिड कपल हनीमून पर दार्जिलिंग जाने के लिए निकले थे। दंपत्ति मुजफ्फरपुर से न्यू जलपाईगुड़ी के आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (12524) में बैठे थे। उनकी सीट एसी कोच संख्या बी-4 के 43 और 45 नंबर सीट थी। दोनों ही बेहद खुश थे और बातें करते हुए सफर को एन्जॉय करते जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन किशनगंज में रुकी और पत्नी ट्रेन के ही बॉशरूम में टॉयलेट करने चली गई। जब पत्नी वापस नहीं लौटी तो पति ने काफी खोजबीन की, इसके बाद उसने टीसी से बता की और न्याय की गुहार लगाई।

पत्नी के इस तरह अचानक से गायब होने पर पति प्रिंस कुमार दुखी हो गया और वह भी किशनगंज स्टेशन पर उतर गया। वह सीधे किशनगंज राजकीय रेल थाने पहुंचा और पत्नी काजल कुमारी के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। पति के कहने पर जीआरपी ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला लेकिन इसमें भी महिला का कोई पता नहीं चला। पूछताछ के दौरान पति प्रिंस ने कहा कि उसका पत्नी से कोई विवाद नहीं था। ना ही पत्नी का किसी और से कोई अफेयर था, वह मेरे साथ बहुत खुश थी। उसका किसी बदमाश गिरोह ने अपहरण किया है। वहीं जीआरपी थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, जल्द ही महिला के बारे में पता लग जाएगा।

बता दें कि प्रिंस कुमार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के कुढ़नी थाना क्षेत्र का रहने वाला है। वह बिजली विभाग में नौकरी करता है। इसी साल फरवरी में उसकी शादी काजल के साथ हुई है। काजल मधुबनी के जयनगर की रहने वाली है। दोनों की शादी परिवार की सहमती से संपन्न हुई थी। दोनों परिवार और पति-पत्नी के बीच कोई विवाद नहीं था। इस विवाह से सभी खुश हैं। पति प्रिंस ने बताया कि हमने बारिश के मौसम में हनीमून पर जाने का प्लान बनाया था। इसलिए हम दार्जिलिंग जा रहे थे। लेकिन पहुंचने से पहले यह घटना हो गई।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *