लालू को फिर जाना होगा जेल, चारा घोटाला में 15 फरवरी को बड़ा फैसला

चारा घोटाले में लालू पर फैसला 15 फरवरी को: देश का पहला ऐसा मामला जिसमें स्कूटर-बाइक पर हरियाणा से रांची तक ढोए गए थे सांड़ : 950 करोड़ रुपए के देश के बहुचर्चित चारा घोटाले केस में से एक डोरंडा ट्रेजरी से गबन के मामले में 15 फरवरी को CBI की विशेष अदालत फैसला सुनाएगी। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और RJD सुप्रीमो लालू यादव भी आरोपी हैं। अब सबकी निगाहें कोर्ट के फैसले पर टिकी है कि इस केस में क्या होगा? क्या 5वें केस में भी लालू दोषी करार दिए जाएंगे या बरी हो जाएंगे। इससे पहले लालू को चार अन्य मामले में दोषी करार दिया जा चुका है। वह अब तक 6 बार जेल भी जा चुके हैं। अभी दुमका ट्रेजरी मामले में जमानत पर बाहर हैं।

मंगलवार (15 फरवरी) को सुनवाई से दो दिन पहले ही लालू रविवार को रांची पहुंच जाएंगे। लालू सहित 99 आरोपियों को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। अब आइए जानते हैं डोरंडा ट्रेजरी (कांड संख्या RC47A/96) से जुड़े इस महाघोटाले के बारे में…

डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के इस मामले में पशुओं को फर्जी रूप से स्कूटर पर ढोने की कहानी है। यह उस वक्त का देश का पहला मामला माना गया जब बाइक और स्कूटर पर पशु को ढोया गया हो। यह पूरा मामला 1990-92 के बीच का है। CBI ने जांच में पाया कि अफसरों और नेताओं ने मिलकर फर्जीवाड़ा का अनोखा फॉर्मुला तैयार किया। 400 सांड़ को हरियाणा और दिल्ली से स्कूटर और मोटरसाइकिल पर रांची तक ढोया गया। ताकि बिहार में अच्छी नस्ल की गाय और भैंसों का उत्पादन किया जा सके। पशुपालन विभाग ने 1990-92 के दौरान 2,35, 250 रुपए में 50 सांड़, 14, 04,825 रुपए में 163 सांड़ और 65 बछिया खरीदा।

इतना ही नहीं विभाग ने इस दौरान क्रॉस ब्रिड बछिया और भैंस की खरीद पर 84 लाख 93 हजार 900 रुपए का भुगतान मुर्रा लाइव स्टॉक दिल्ली के दिवंगत प्रोपराइटर विजय मल्लिक को की थी। इसके अलावा भेड़ और बकरी की खरीद पर भी 27 लाख 48 हजार रुपए खर्च किए थे। इस मामले में हिन्दुस्तान लाइव स्टॉक एजेंसी दिल्ली के आपूर्तिकर्ता संदीप मल्लिक को भी आरोपी बनाया गया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *