अभी-अभी : कांग्रेस में शामिल होंगे JNU वाले कन्हैया कुमार, बिहार में मिल सकता है बड़ी जिम्मेदारी

कन्हैया के कांग्रेस में जाने की अटकलें:बिहार में कन्हैया के सहारे खोई जमीन पाना चाहती है कांग्रेस, प्रशांत किशोर के साथ दो बार राहुल गांधी से मिले

कन्हैया कुमार के जल्द पाला बदलने की अटकलें हैं। उनके कांग्रेस में शामिल होने की संभावना है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि उनकी हाल में राहुल गांधी से दो बार मुलाकात हो चुकी है। बातचीत अंतिम दौर में है। दोनों मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर मौजूद रहे हैं। अटकलें यह भी लगाई जा रही हैं कि कन्हैया 2024 में बिहार की तरफ से कांग्रेस के बड़े चेहरे बन सकते हैं।

कन्हैया के कांग्रेस में जाने की चर्चा तब हुई, जब उन्होंने CPI मुख्यालय में अपना दफ्तर खाली कर दिया। CPI के अंदर कन्हैया को लेकर लोकसभा चुनाव के बाद से ही सवाल उठने लगे थे। यहां तक कि अनुशासनहीनता को लेकर CPI की हैदराबाद में हुई बैठक में उनके खिलाफ निंदा प्रस्‍ताव पारित किया गया था।

बताया जा रहा है कि कन्हैया को कांग्रेस में लाने की जिम्मेदारी जौनपुर सदर के पूर्व विधायक मो. नदीम जावेद को सौंपी गई है। नदीम जावेद NSUI के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और मीडिया पैनलिस्ट हैं। कन्हैया और नदीम की कई दौर की बात हो चुकी है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *