आज दोपहर तीन बजे बलुआ बाजार में राजकीय सम्मान के साथ होगा डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का अं’तिम सं’स्कार

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का अंतिम संस्कार बुधवार को दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार में राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके बड़े पुत्र डॉ. संजीव मिश्रा मुखाग्नि देंगे। इस मौके पर सुपौल के प्रभारी मंत्री रमेश ऋषिदेव राज्य सरकार की ओर से मौजूद रहेंगे।

पूर्व सीएम डॉ. जगन्नाथ मिश्र का पार्थिव शरीर मंगलवार को दोपहर दो बजे एयरपोर्ट पहुंचा, वहां से इसे करीब ढाई बजे विधानमंडल लाया गया। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारुण रशीद, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने श्रद्धांजलि दी। डॉ. मिश्रा के पार्थिव शरीर के साथ उनके पुत्र संजीव मिश्रा, मनीष मिश्रा व नीतीश मिश्रा भी थे।

मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, मंगल पांडेय, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, श्याम रजक, अशोक चौधरी, कपिलदेव कामत, रमेश ऋषिदेव, संतोष कुमार निराला, सांसद रामनाथ ठाकुर, सुनील कुमार पिंटू, सदानंद सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अरुण कुमार सिन्हा, संजीव चौरसिया, सचींद्र प्रसाद सिंह, अनिल सिंह, संजय सरावगी, आशा सिन्हा, अब्दुल बारी सिद्दीकी, भाई वीरेंद्र, मो. नेमतुल्लाह, रामानंद यादव, राजू तिवारी, ललन पासवान, सुधांशु शेखर, विजय शंकर दूबे, रामदेव राय, अशोक कुमार, समीर महासेठ, रत्नेश सदा, आलोक मेहता, हरखू झा, अनिल सिंह, अजय अलमस्त, छोटू सिंह, बटेश्वर नाथ पांडेय ने भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया। डॉ. मिश्रा का दिल्ली में सोमवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। बुधवार सुबह 6 बजे पार्थिव शरीर पैतृक गांव के लिए रवाना होगा।

कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में डॉ. मिश्रा को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, तारिक अनवर, कौकब कादरी, विजय शंकर दूबे, समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, शमायले नबी, रामदेव राय, विजय शंकर दूबे, चंदन बागची, शकील अहमद खान, प्रेमचंद्र मिश्रा, राजेश कुमार, भावना झा, एच के वर्मा, राजेश राठौड़, ऋषि मिश्रा, अनिता यादव, रघुनन्दन मांझी, लाल बाबू लाल, सुबोध कुमार, अंबुज किशोर झा आदि थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *