एक्शन में गिरिराज सिंह, ड्यूटी से गायब अधिकारियों को फोन कर लगाई फटकार, कहा-कुछ तो शर्म करो

PATNA: बीजेपी के कद्दावर नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान गिरिराज सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों से मुलाक़ात की। वहीँ जब उन्होंने इन क्षेत्रों में अफसरों को नदारद देखा तो वह नाराज हो गए और फ़ोन कर अफसरों को फटकार लगाने लगे।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सोशल मीडिया द्वारा अफसरों को चेतावनी भी दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है बेगूसराय के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र की, बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से अधिकारी नदारद है, सबको फ़ोन करके बुलाना पड़ रहा है..ये रवैया नही चलेगा ।

बता दें गिरिराज सिंह ने अपने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी समर्थकों के साथ साझा किया है। इस वीडियो में गिरिराज सिंह अधिकारियों को फटकार लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गिरिराज सिंह कह रहे हैं कि ऐसा रवैया नहीं चलेगा। आप कहाँ पर हैं। आपको बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राशन और इनके पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करनी चाहिए।

बता दें बिहार के बहुत से जिलों में एक बार फिर से बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। जिस तरह से नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है उसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। वहीँ सीएम नीतीश कुमार ने भी हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। इतना ही नहीं उन्होंने पीएमओ से भी इसको लेकर बातचीत की।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *