बिहार पुलिस में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, दरोगा-सिपाही के 29 हजार पदों पर जल्द होगी बहाली

दरोगा भर्ती के लिए अब दौड़ के समय में बढ़ोतरी की गई है। अब दौड़ के लिए 6 मिनट की जगह 6.30 मिनट समय मिलेगा।

बिहार में वर्दी की चाह रखनेवाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार पुलिस में दरोगा और सिपाही के 29 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली जल्द शुरू होगी। राज्य सरकार की सहमति मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय इसकी तैयारियों में जुट गया है। अगस्त के आखिर तक बहाली की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

पुलिस मुख्यालय के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक बिहार पुलिस को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। 29 हजार 86 पदों पर बहाली के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इसमें 4586 दारोगा का पद शामिल होगा। इसके अलावा 22 हजार 500 सिपाही की बहाली भी होनी है। 2000 पदों पर चालक सिपाही की भी बहाली होगी। इतने बड़े पैमाने पर बहाली का काम कम से कम दो चरणों में होगा।

बताते चले कि कैबिनेट बैठक में दारोगा भर्ती के चयन प्रक्रिया में बड़े बदलाव को भी मंजूरी दे दी गई। दरोगा भर्ती के लिए अब दौड़ के समय में बढ़ोतरी की गई है। अब दौड़ के लिए 6 मिनट की जगह 6।30 मिनट समय मिलेगा। अंतिम मेघा सूचि निर्धारण और न्यूनतम अहर्ता में भी बदलाव किया गया है। SC, ST को 32 प्रतिशत न्यूनतम मार्क्स अनिवार्य, अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 34 प्रतिशत मार्क्स, पिछड़ा को 36।5 प्रतिशत और सामान्य वर्ग के लिए 40 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य किए गए हैं। जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए 155 सेमी ऊंचाई निर्धारित की गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *