केवटी विधानसभा सीट: शुरुआती रुझान में अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मुरारी मोहन झा पर बढ़त बनाई

PATNA : बिहार विधानसभा सीट 2020 में मिथिलांचल के दरभंगा जिले की केवटी विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। रिजल्ट आज आएगा। इसके साथ ही यहां किसके सिर विजेता का ताज होगा इसका भी फैसला होगा। केवटी विधानसभा सीट से इस बार आरजेडी से अब्दुल बारी सिद्दीकी और बीजेपी ने मुरारी मोहन झा चुनावी मैदान में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में दरभंगा जिले की बहादुरपुर विधानसभा सीट पर 7 नवंबर को आखिरी चरण में वोटिंग हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी की फराज फातमी को भाजपा के अशोक कुमार यादव 7 हजार वोटों से हराया था। 2020 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को और बीजेपी ने मुरारी मोहन झा को टिकट दिया है।

केवटी विधानसभा सीट से आरजेडी के फराज फातमी विधायक थे जिनका टिकट काटकर इस बार राजद ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को कैंडिडेट बनाया है। इससे पहले फातमी ने 2005 और 2010 में भाजपा विधायक रहे अशोक कुमार से ये सीट छीन ली थी। वहीं मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी (माकपा) के उम्मीदवार रामचंद्र शाह तीसरे नंबर पर थे। इस बार समीकरण एक दम बदल से गए हैं। 2015 में जदयू महागठबंधन का हिस्सा था। वहीं इस बार जदयू एनडीए के पाले में है तो माकपा महागठबंधन के बैनर तले। इसलिए इस बार बदले परिस्थितियों में कौन विजेता बनेगा। परिणाम पर सबकी निगाहें लगी रहेंगी। इस सीट पर 1990-95 और 2000 तक राजद का ही कब्जा था। तब गुलाम सरवर यहां राजद विधायक बने थे।

जातीय गणित
इस सीट पर मुस्लिम, यादव और ब्राह्मण वोटर्स निर्णायक हैं। अनुसूचित जातियों में रविदास और पासवान वोटर्स भी ठीक-ठाक हैं।
केवटी विधानसभा सीट पर वोटों का गणित
कुल वोटर्स- 2.82 लाख
पुरूष वोटर्स- 1.51 लाख
महिला वोटर्स- 1.31 लाख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *