लालू को दोषी ठहराए जाने पर बोले तेजस्वी, कोर्ट पर भरोसा है, सजा मिलने के बाद हाई कोर्ट जाएंगे

PATNA-चारा घोटाला केस के डोरंडा ट्रेजरी मामले में लालू को दोषी ठहराए जाने की खबर आते ही पटना स्थित राबड़ी अवास में गम का माहौल व्याप्त हो गया। दोषी ठहराए जाने के बाद उनके पुत्र और बिहार विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मीडिया के सामने आए और कहा कि उनके पिता को इस मामले में फंसाया गया है। उन्हें कोर्ट पर पूरा विश्वास है। अभी निचली अदालत में सुनवाई हुई है। 21 फरवरी को कितने सालों की सजा दी जाती है। उसके बाद आगे कि रणनीति तय होगी। हम हाईकोर्ट जाएंगे। जरूरत होने पर सुप्रीम कोर्ट तक जाया जाएगा। इससे पहले भी हमें सुप्रीम कोर्ट ने बेल दिया है।

लालू का नया एड्रेस रांची रिम्स का पेइंग वार्ड A-11, अब जेल में बीतेगी होली, 21 को होगी सजा पर सुनवाई
चारा घोटाले के डोरंडा ट्रेजरी से 139.35 करोड़ रुपए के गबन मामले में राजद सुप्रीमों लालू यादव को दोषी करार दिया गया है। अब इस मामलें में 21 फरवरी को उनको सजा सुनाई जाएगी। अगर सजा लंबा हुआ तो होली उनको जेल में ही मनानी होगी। जानकारों की माने तो चारा घोटाला केस में कई मामले दर्ज है। उनमें से डोरंडा ट्रेजर का मामला सबसे बड़ा है।

आज से लेकर 21 फरवरी तक कहां रहेंगे लालू
आज होने वाली सुनवाई से पहले लालू पटना से रांची पहुंचे और गेस्ट हाउस में ठहरे। आपको लग रहा होगा कि वह आज की सुनवाई के बाद फिर से उसी गेस्ट हाउस में लौट गए होंगे तो हम आपको बतादे कि ऐसा नहीं है। ताजा अपडेट के अनुसार रांची स्थित झारखंड के सबसे बड़े हास्पिटल रिम्स के पेइंग वार्ड ए 11 में लालू यादव को रखा जाएगा। पिछली बार भी उन्हें इसी जगर रखा गया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेष आदेश जारी किया गया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *