लालू का बड़ा बयान, कहा- विधान परिषद के चुनाव में राजद, कांग्रेस, लोजपा (R) साथ लड़ें

PATNA : लालू ने कहा- विधान परिषद के चुनाव में राजद, कांग्रेस व लोजपा (आर) साथ लड़ें, गेकुल 24 में राजद 15-16, कांग्रेस 5-6, लोजपा (आर) 3-4 व वाम 1-2 सीट पर उतरेंगे : अगले वर्ष की शुरुआत में विधानपरिषद के लिए स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के चुनाव में महागठबंधन में चिराग पासवान भी शामिल हो सकते हैं। सोमवार को दिल्ली में लालू प्रसाद ने कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत है और इसमें चिराग भी शामिल हो रहे हैं।

विधान परिषद चुनाव में राजद, कांग्रेस व चिराग की पार्टी एक साथ चुनाव लड़ेगी। चिराग से बातचीत हो रही है। कांग्रेस राजद की पुरानी सहयोगी है। दोनों दल कई चुनाव साथ लड़ चुके हैं। राजद 15-16, कांग्रेस 5-6 और वाम दल के 1-2 उम्मीदवार महागठबंधन के तहत चुनाव लड़ सकते हैं। महागठबंधन में चिराग के शामिल हो जाने के बाद 24 सीटों में से 3-4 सीटों पर चिराग की पार्टी लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।

दरअसल दो दिन पहले लोजपा (रामविलास) भी घोषणा कर चुकी है कि बिहार में अब किसी गठबंधन के तहत ही अगला चुनाव लड़ा जाएगा। लालू देर शाम पटना पहुंचे। वे मंगलवार को चारा घोटाले के एक मामले में कोर्ट में पेश होंगे। वे पार्टी कार्यालय में स्थापित पत्थर की लालटेन भी जलाएंगे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *