बिहार के 24 जिलों में आज लू का अलर्ट, नीतीश सरकार ने समय से पहले गर्मी छुट्टी करने का दिया आदेश

स्कूलों का समय बदलने या छुट्टी की घोषणा का निर्देश :

राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए स्कूलों के संचालन के संबंध में आपदा प्रबंधन विभाग ने निर्देश जारी किया है। भीषण गर्मी और लू से बच्चों को बचाने के लिए स्कूल सुबह की पाली में संचालित करने या फिर गर्मी की छुट्टी निर्धारित समय से पूर्व घोषित करने के लिए कहा गया है।

गर्मी की स्थिति को देखते हुए स्कूलों को अल्प अवधि के लिए बंद किया जा सकता है। इसके लिए जिलाधिकारियों को समीक्षा कर निर्णय लेना चाहिए। भीषण गर्मी और लू से बचने के उपाय से संबंधित कार्रवाई के लिए आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शिक्षा, स्वास्थ्य सहित सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों और जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है। बच्चों को लू तथा गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए सभी स्कूलों और परीक्षा केंद्रों पर पेयजल का इंतजाम सुनिश्चित करना होगा। ओआरएस की व्यवस्था भी करने को कहा गया है। 

बिहार के 24 जिलों में आज लू का अलर्ट

राज्य में मौसम के तेवर तल्ख होने लगे हैं। लू का प्रकोप शुरू होने वाला है। खासकर उत्तर-पश्चिम और दक्षिण बिहार के कई जिलों में उष्ण लहर के साथ लू की स्थिति बनेगी। मौसम विभाग ने शनिवार को 24 जिलों में हीट-वेव (लू) चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवा का प्रवाह जारी है। जिस कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है। हालांकि दक्षिण बिहार के कुछ शहरों के लिए राहत भरी खबर है। रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी होगी। बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

आज प्रदेश के अधिकतर शहरों का पारा रहेगा 40 के ऊपर: शनिवार को राज्य के कुछ शहरों को छोड़कर ज्यादातर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार को प्रदेश के कुछ जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी और ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट आई। हालांकि एक भी जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं गया। प्रदेश का सबसे गर्म जिला 39.4 डिग्री के साथ पूर्वी चंपारण रहा।

पटना में हीट-वेव जैसी स्थिति, पारा 39 पार

राजधानी के अधिकतम तापमान में शुक्रवार को 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। पारा 39.1 डिग्री दर्ज किया गया। पटना में हीट वेव जैसी स्थिति रही। उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवा चलने के कारण दिन में सड़कों पर लोगों को लू चलने का एहसास हो रहा था। इसी कारण दोपहर में सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम गया था। हीट-वेव जैसी स्थिति होने के कारण अति आवश्यक कार्य होने पर ही लोग दोपहर में

आज यहां लू चलने की आशंका

पटना, गया, भागलपुर, पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, बांका, मुंगेर, जमुई और खगड़िया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *