मोटापा कम करना है तो जमकर खाएं मटर, वजन कम करने के लिए होता है 100 % मददगार

वजन कम करने के लिए मददगार होता है मटर, इसके हैं कई अन्य फायदे

सब्जियां हर किसी के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं क्योंकि वे शरीर को विभिन्न विटामिन और मिनरल्स प्रदान करती हैं। ऐसी ही एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है मटर, जो फाइटोन्यूट्रिएंट्स, ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन सहित पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है। इसके अलावा मटर में मौजूद पोषक तत्व वजन कम करने में मदद करती है, साथ ही और भी कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। आमतौर पर मटर ठंड के मौसम में मिलता है और इसे कई प्रकार से लोग खाते हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने अपने नियमित आहार में मटर की फली को क्यों शामिल करना चाहिए, यह साझा करते हुए ट्विटर पर कहा, “मटर में विटामिन-ए, बी1, बी6, सी और फाइबर उच्च मात्रा में होता है जो ऑस्टियोपोरोसिस के दर्द को कम करता है, साथ ही इसमें लो फैट भी होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।”

डॉ. हर्षवर्धन ने पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि मटर सोडियम में कम होता है, इसलिए वे पोषण और कुपोषण से पीड़ित लोगों के लिए एक आदर्श विकल्प है। विटामिन-के, मैंगनीज, थायमिन, कॉपर, विटामिन सी, फॉस्फोरस और फोलेट के अलावा एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। इसमें मौजूद पॉलीफेनोल पेट के कैंसर के जोखिम को कम करने के में मदद करता है।

वजन कम करता है: मटर वजन कम करने में मदद करता है। मटर में फैट कम होता है जिसके कारण यह वजन को नियंत्रित रखता है। 100 ग्राम मटर में केवल 81 कैलोरी होती है। साथ ही इसमें फाइबर की उच्च मात्रा में होता है जिसके कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखा है।

हृदय स्वस्थ रखता है: मटर में फाइबर होता है जो हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके अलावा यह ब्लड शुगर को भी रेगुलेट करता है जिससे स्ट्रोक या हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करता है: मटर में विटामिन-सी होता है जिसके कारण यह इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही इसमें फाइटोएलेसिन्स भी होता है पेट के कैंसर या अल्सर होने के खतरे को कम करता है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *